टोल प्लाजा पर लेन बदलते समय हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराई बस, कई यात्री घायल; CCTV फुटेज आया सामने

Date:

ओडिशा में एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बताया जा रहा है कि लेन बदलते समय बस अनियंत्रित हो गई। फिलहाल हादसे में घायलों का इलाज किया जा रहा है।
ओडिशा के कटक जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रविवार दोपहर एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना टांगी इलाके के मंगुली टोल गेट के पास हुई। हादसे में 10 यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बस जाजपुर से भुवनेश्वर की ओर जा रही थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान करीब दोपहर 2:30 बजे मंगुली टोल गेट के पास बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद बस पलट गई।

लेन बदलते समय हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस की रफ्तार करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक होने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि बस पहले टोल प्लाजा की लेन नंबर 14 की ओर जा रही थी। इस लेन में कुछ वाहन खड़े होने के कारण चालक ने अचानक बस को दूसरी दिशा में मोड़कर लेन नंबर 16 से निकालने की कोशिश की। इसी दौरान चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और बस टोल गेट के पास सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई।

10 से 15 यात्री घायल
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई यात्रियों के शरीर के अलग अलग हिस्सों में चोटें आईं। करीब 10 से 15 यात्रियों के घायल होने की बात सामने आई है। हादसे के तुरंत बाद टोल गेट के कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। टोल गेट कर्मचारियों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की और कुछ यात्रियों को मौके पर प्राथमिक उपचार भी दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को इलाज के लिए कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अन्य घायल यात्रियों को भी इलाज के लिए आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद टांगी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर बस चालक ने वाहन से नियंत्रण कैसे खोया और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। तेज रफ्तार, अचानक लेन बदलना और टोल प्लाजा पर वाहनों की मौजूदगी समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related