सरकार की बेहतर शिक्षा से वंचित स्कूली बच्चे, विद्यालय परिसर मंे जलभराव, प्रधान व प्रशासन मौन

Date:

नजीबाबाद। वैसे तो भाजपा सरकार बच्चों की शिक्षा को लेकर बहुत गंभीर है। लेकिन क्षेत्र के ग्राम राहूखेड़ी प्राथमिक विद्यालय के बच्चें सरकार की बेहतर शिक्षा से वंचित नजर आ रहे है। विद्यालय परिसर व आने-जाने के मार्ग पर जलभराव होने से विद्यालय के गेट पर ताले लटके हुए है। शिक्षक बच्चों को अन्य स्थान पर ले जाकर शिक्षण कार्य करा रहे है। शिक्षकों का कहना है कि समस्या काफी वर्षो से चली आ रही है। जिसकी शिकायत ग्राम प्रधान सहित विभागीय अधिकारियों से भी की गई है मगर कोई समाधान नही हुआ है। बताते चले कि जलालाबाद ओवर ब्रिज के निकट प्राथमिक विद्यालय राहूखेड़ी स्थिति है। जहां प्रतिदिन दर्जनों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बरसात के कारण विद्यालय परिसर से लेकर मुख्य दरवाजे तक जलभराव हो गया है। जिससे स्कूल खुल नही पा रहा है। विद्यालय में पानी भरने से बच्चों को गिरने व संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। विद्यालय अध्यापकों का कहना है कि जल निकासी न होने से हफ्तों तक स्कूल में गंदा पानी भरा रहता है मच्छर और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है ज्यादा जल भराव के चलते गांव के पंचायत कार्यालय में जाकर बच्चों को पढ़ना पड़ता है। जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कई बार ग्राम प्रधान सहित विभाग से शिकायत की गई है। मगर कोई भी इस ओर ध्यान नही दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related