टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह, 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26000 टिकट

Date:

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का अक्टूबर में आगाज होगा। इस दौरे पर कुल 12 मैच खेले जाएंगे। इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है।
भारतीय क्रिकेट टीम इस समय श्रीलंका के दौरे पर है और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। 27 अगस्त यानी आज टीम इंडिया का ये दौरा समाप्त हो जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम सितंबर-अक्टूबर में अपने घर में अफगानिस्तान और फिर वेस्टइंडीज का सामना करेगी। 22 अक्टूबर से टीम इंडिया की असली परीक्षा शुरू होगी, क्योंकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड के घर में खेलने उतरेगी। इस दौरे का आगाज होने में अभी लगभग 2 महीने का समय बाकी है, लकिन क्रिकेट फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
दरअसल, टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे तीनों फॉर्मेट के कुल 12 मुकाबले खेलेगी। ये दौरा 1 महीने से ज्यादा दिनों तक चलेगा। यही वजह है कि फैंस इस दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर जबरदस्त जानकारी सामने आई है।

रिकॉर्ड टिकटों की बिक्री
न्यूजीलैंड क्रिकेट के इंटरनेशनल समर क्रिकेट की प्री-सेल जबरदस्त रही है। 24 अगस्त को शुरू हुई क्रिकेट नेशन मेंबर सेल के पहले 48 घंटों में ही रिकॉर्ड 26000 टिकट बिक गए। उम्मीद के मुताबिक, अक्टूबर में शुरू होने वाले भारत के ऐतिहासिक 12-मैच वाले मल्टी-फॉर्मेट टूर की वजह से टिकटों की जबरदस्त डिमांड है। इसमें ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले व्हाइट-बॉल मैचों के टिकट सबसे ज्यादा बिके हैं।

क्राइस्टचर्च का हैगली ओवल भी पीछे नहीं है। 9000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में 22 और 24 अक्टूबर को होने वाले लगातार दो T20I मैचों के साथ-साथ 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलने वाले दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए सभी टिकट बिकने की उम्मीद है।

वेलिंगटन में भी टिकटों की शुरुआती बिक्री जोरदार रही है। यहां स्काई स्टेडियम में तीसरा T20I और दूसरा ODI मैच खेला जाएगा, जबकि मशहूर सेलो बेसिन रिजर्व में 19 नवंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। NZC के चीफ मार्केटिंग और कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि फैंस अभी से टिकट खरीद रहे हैं।

7 सितंबर से खुलेगी आम जनता के लिए टिकट विंडो
ग्लेन क्रिचली ने कहा कि शुरुआत से ही फैन्स के लिए हमारा यही मैसेज रहा है कि वे पहले से तैयारी कर लें ताकि कोई मौका न चूकें और शुरुआती दो दिनों में हुई रिकॉर्ड बिक्री से साबित होता है कि बहुत से लोगों ने हमारी बात मानी है। न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक खास मौका है कि वे भारत के साथ होने वाले क्रिकेट मैच के जबरदस्त उत्साह का अनुभव कर सकें और दुनिया के कुछ सबसे बड़े स्पोर्ट्स स्टार्स को खेलते हुए देख सकें। गौरतलब है कि आम जनता के लिए टिकटों की बिक्री 7 सितंबर से शुरू होगी, लेकिन फैन्स क्रिकेट नेशन पर साइन-अप करके और खास प्री-सेल विंडो का फायदा उठाकर अपनी सीटें पक्की कर सकते हैं और 15 प्रतिशत की छूट पा सकते हैं।

भारत के न्यूजीलैंड दौरे का फुल शेड्यूल
IND vs NZ T20I सीरीज का शेड्यूल
22 अक्टूबर: पहला T20I, क्राइस्टचर्च (हैगली ओवल)
24 अक्टूबर: दूसरा T20I: क्राइस्टचर्च (हैगली ओवल)
27 अक्टूबर: तीसरा T20I, वेलिंगटन (HNRY स्टेडियम)
30 अक्टूबर: चौथा T20I, ऑकलैंड (ईडन पार्क)
01 नवंबर: पांचवां T20I, हैमिल्टन (सेडन पार्क)
IND vs NZ ODI सीरीज का शेड्यूल
4 नवंबर: पहला ODI, ऑकलैंड (ईडन पार्क)
7 नवंबर: दूसरा ODI, वेलिंगटन (HNRY स्टेडियम)
10 नवंबर: तीसरा ODI, हैमिल्टन (सेडन पार्क)
13 नवंबर: चौथा ODI, माउंट माउंगानुई (बे ओवल)
15 नवंबर: पांचवां ODI, माउंट माउंगानुई (बे ओवल)
IND vs NZ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
19 से 23 नवंबर: पहला टेस्ट, वेल‍िंगटन (बेस‍िन रिजर्व)
27 से 1 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, क्राइस्टचर्च (हेगले ओवल)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related