आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू मैच में बल्ले से बिखेरा जलवा, अहम मौके पर छक्का लगाकर जीत को किया पक्का

Date:

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकिब नबी जिनको न्यूजीलैंड के आगामी अहम दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट में खेलने के लिए भेजा गया है, उन्होंने डेब्यू मैच में बल्ले से कमाल दिखाते हुए ऐसे समय अहम छक्का जड़ा कि उससे उनकी टीम की जीत पक्की हो गई।
भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल के आखिर में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी सेटअप का हिस्सा आकिब नबी जिनको अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है उनको बीसीसीआई की तरफ से काउंटी चैंपियनशिप में खेलने के लिए भेजा गया है। आकिब अपने काउंटी डेब्यू में सरे की तरफ से खेल रहे हैं, जिसमें यॉर्कशायर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने दोनों पारियों में मिलाकर जहां कुल 2 विकेट लिए तो वहीं अपने बल्ले से भी जलवा बिखेरने में कामयाब रहे। आकिब नबी ने इस मैच की चौथी पारी में जब सरे की टीम टारगेट का पीछा कर रही थी तो उस समय छक्का लगाकर जीत को लगभग पक्का कर दिया।
सरे को जीत के लिए चाहिए थे 8 रन आकिब ने जड़ा छक्का
यॉर्कशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन के मुकाबले में सरे की टीम को मुकाबले की चौथी पारी में जीत के लिए 185 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए उन्होंने 170 के स्कोर तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे आकिब नबी ने जोश ब्लेक के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए 13 रनों की साझेदारी की जिसमें जब जीत के लिए 8 रन बचे थे तो आकिब नबी ने अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए बेन कोएड की गेंद पर लेग साइड की तरफ छक्का जड़ अंतर को पूरी तरह से कम कर दिया। हालांकि आकिब अगली गेंद पर 8 के निजी स्कोर पर कैच आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए जिसके बाद डेनियल वॉरेल ने चौका लगाकर इस मुकाबले को खत्म किया।
गेंदबाजी में ऐसा रहा आकिब का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के हालात को देखते हुए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेजे गए आकिब नबी का उनके डेब्यू मैच में गेंद से प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें उन्होंने पहली पारी में यॉर्कशायर की तरफ से खेल रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी कुलदीप यादव को अपना पहला शिकार बनाया था। इसके बाद दूसरी पारी की गेंदबाजी में आकिब नबी ने अपनी शानदार इनस्विंग गेंद के दम पर जेम्स व्हार्टन को बोल्ड करने के साथ अहम विकेट हासिल किया था। दोनों पारियों को मिलाकर आकिब नबी को कुल 20 ओवर्स गेंदबाजी करने का मौका मिला जिसमें उन्होंने कुल 50 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन होगा TET

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक...