CM विजय ने विधानसभा में दे दी बड़ी चेतावनी, बोले- ‘मेरी जीत के पीछे महिलाएं मुख्य वजह, अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा’

Date:

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा सत्र के दौरान कहा कि वह महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। विजय ने इस दौरान विपक्षी पार्टी DMK पर भी जमकर निशाना साधा और उसपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
तमिलनाडु में विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय विपक्षी दलों पर बुरी तरह से भड़क उठे हैं। विजय ने विधानसभा में कहा कि लोगों ने अन्ना, एमजीआर, एनटीआर और अब विजय जैसे नेताओं को जनादेश दिया है। विजय ने इस दौरान ये भी कहा कि उनकी जीत के पीछे मुख्य वजह महिलाएं हैं और वे उनके खिलाफ अभद्र भाषा नहीं बर्दाश्त करेंगे।
अभद्र भाषा को बर्दाश्त नहीं करूंगा- विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कहा- “मेरी राजनीतिक जीत के पीछे महिलाएं मुख्य वजह हैं। मैं महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा को बर्दाश्त नहीं करूंगा। राजनीतिक आलोचना तीखी हो सकती है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं होनी चाहिए
विजय ने DMK पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में DMK पर भी बड़े आरोप लगाए। सीएम विजय ने कहा- पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी और उनके सहयोगियों ने TASMAC की हर शॉप से 10 से 100 रुपये तक की वसूली की। उन्हें करूर गैंग कहा जाता था। उन्होंने सुनियोजित तरीके से भ्रष्टाचार को अंजाम दिया। जहां पर भी DMK है वहां गलत काम होंगे ही। जहां भी DMK मौजूद है, वहां गलत काम होते हैं।”

सरकारिया आयोग की रिपोर्ट का जिक्र?
मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में कहा- DMK ने मुझे 3 विभागों की फाइल खोलने की चुनौती दी है। मैंने इनके बारे में कहा था कि DMK की सरकार के दौरान इनमें भ्रष्टाचार हुआ। हालांकि, उससे पहले मैं साल 1988 में बनी सरकारिया आयोग की रिपोर्ट पढ़ना चाहता हूं जो कि DMK सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर बनी थी। आयोग ने आरोप लगाया था कि पूर्व सीएम करुणानिधि ने मुख्यमंत्री के तौर पर अपने पद का गलत इस्तेमाल किया। ED ने भी आरोप लगाया है कि DMK ने पार्टी फंड के जरिए भ्रष्टाचार किया। ED ने बताया है कि पिछली सरकार में सीएम एमके स्टालिन, डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन और मंत्री सेंथिल बालाजी ने पार्टी फंड के नाम पर पैसे इकट्ठा किए थे।”

सीएम विजय ने कहा कि DMK के एक नेता ने कहा था कि जो लोग उन्हें वोट नहीं देते, उन्हें मर जाना चाहिए। ये वही लोग हैं जो 50 सालों से उन्हें वोट देते आए हैं। सीएम विजय ने कहा कि अगर DMK की ऐसी ही सोच है तो उन्हें एक राजनीतिक दल बने रहने का क्या हक है? बता दें कि बीते हफ्ते भी सीएम विजय और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के बीच विधानसभा में तीखी नोक-झोंक देखने को मिली थी।

विजय फिल्मों की तरह व्यवहार कर रहे- DMK
वहीं, दूसरी ओर DMK ने भी सीएम विजय पर निशाना साधा है। DMK नेता आरएस भारती ने कहा- “सीएम विजय ने विधानसभा में वैसा ही रवैया दिखाया जो कि वह अपनी फिल्मों में दर्शकों को खुश करने के लिए दिखाते हैं। सरकारिया आयोग वाली बात के समय उनका जन्म भी नहीं हुआ था। ये शिकायत 1972 में दर्ज की गई थी। इसके बाद से 54 साल बीत चुके हैं। जनता इन सभी मामलों को खत्म कर चुकी है। तब से हम 4 बार सत्ता में आए हैं। विजय अपने दर्शकों और जनता को धोखा देना चाहते हैं। मुख्यमंत्री से ऐसी घटिया, चिड़चिड़ी एक्टिंग की उम्मीद नहीं थी। तमिलनाडु ने पहले कभी ऐसा नजारा नहीं देखा था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपसेठी में पुलिस का बड़ा एक्शन, अलग-अलग मुकदमों के पांच वारंटी गिरफ्तार

वाराणसी। कपसेठी थाना पुलिस ने अपराधियों और न्यायालय से...

वाराणसी में कोर्ट के वारंट पर कार्रवाई, कपसेठी पुलिस ने 38 वर्षीय पवन उर्फ रिंकू को दुकान से दबोचा

वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में पुलिस...

आवास के नाम पर 35 हजार रुपये मांगने का आरोप, शिकायत के बाद परिवार को धमकी देने का दावा

एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बरा भोंडेला में...