US फेड के फैसले से सोना-चांदी की कीमतें धड़ाम, खरीदने से पहले देख लें आज के नए भाव

Date:

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक सोने और चांदी के भाव नीचे आए हैं।
फेस्टिव के सीजन के बीच सोना और चांदी खरीदने की प्लानिंग बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स (0.25%) की बढ़ोतरी के बाद अंतरराष्ट्रीय और भारतीय वायदा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। फेडरल रिजर्व के इस फैसले से अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ है, जिसके दबाव में सोने और चांदी के भाव धड़ाम से नीचे आ गिरे हैं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9 बजे सोने का भाव 1 फीसदी यानी ₹1,545 फिसलकर ₹1,50,925 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की कीमतों में भी ₹2,386 की भारी गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद यह ₹2,32,400 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) की बात करें तो गोल्ड इंटरनेशनल मार्केट में 1.24% की कमजोरी के साथ 4,332 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 1.19% गिरकर 64.145 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव
स्थानीय सराफा बाजारों में भी इस वैश्विक गिरावट का असर साफ देखने को मिल रहा है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव करीब ₹1,53,600 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,40,810 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। जबकि, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,53,450 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,40,660 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना ₹1,53,500 प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना ₹1,40,710 प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

चांदी की आज की नई दरें
देश के प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में आज चांदी की दरें समान बनी हुई हैं। इन सभी शहरों में 100 ग्राम चांदी की कीमत ₹23,168 दर्ज की गई है, जबकि 1 किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,31,680 पर बना हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका में ब्याज दरों के सख्त रहने के संकेतों से आने वाले दिनों में बुलियन मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

चार साल में खेला केवल एक ही वनडे मुकाबला, बनाए महज 6 रन, अब IND vs WI सीरीज से भी बाहर

टीम इंडिया इसी महीने के आखिरी में वेस्टइंडीज के...