पाकुड़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Date:

पाकुड़। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया गया है। जारी पदस्थापन आदेश के बाद जिले के कई थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों एवं अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार जॉन मुर्मू को नगर थाना प्रभारी, प्रयाग दास को अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी तथा नागेन्द्र कुमार को लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुखदेव कुमार साह को सिमलोंग ओपी प्रभारी, अजय कुमार को महेशपुर थाना प्रभारी, विवेक कुमार को मालपहाड़ी ओपी प्रभारी, रंजन कुमार सिंह को हिरणपुर थाना प्रभारी और राहुल कुमार गुप्ता को रद्दीपुर ओपी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस विभाग में हुए फेरबदल के तहत मुफस्सिल प्रभाग, महेशपुर प्रभाग और लिट्टीपाड़ा प्रभाग सहित अभियोजन कोषांग, जिला नियंत्रण कक्ष, तकनीकी शाखा एवं मीडिया सेल में भी अधिकारियों का पदस्थापन किया गया है।

पदस्थापन आदेश में संबंधित सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने नवपदस्थापित थाना, ओपी या शाखा में अविलंब योगदान देने तथा अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस विभाग में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी। नई तैनाती के साथ जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप संचालित किए जाने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिटमैन एक और सेंचुरी से चूके, करीब सात साल बाद रोहित शर्मा के साथ हो गया धोखा

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले...