चोरी की बकरी बेचने पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने दबोचा

Date:

हिरणपुर। बकरी चोरी के मामले में ग्रामीणों ने घाघरजानी के समीप गोपालपुर निवासी एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार, डुंगीबरमसिया निवासी ठाकुर मरांडी की बकरी चोरी होने के बाद उसे घाघरजानी की ओर ले जाने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलने पर धोवापहाड़ी के ग्रामीणों ने पीछा कर उक्त युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे गांव लाया गया और पेड़ से बांध दिया गया। चोरी की गई बताई जा रही बकरी को भी वहीं बांधकर रखा गया।

ग्रामीणों का दावा है कि पकड़े गए युवक पर पूर्व में भी बकरी चोरी में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी पुलिस के साथ गांव पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों से मामले को लेकर बातचीत की गई।

ग्रामीणों के अनुसार, मामले को स्थानीय स्तर पर सुलझाने की बात कही गई। बाद में पकड़े गए युवक पर जुर्माना लगाए जाने और उसे छोड़ दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हिटमैन एक और सेंचुरी से चूके, करीब सात साल बाद रोहित शर्मा के साथ हो गया धोखा

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले...