KBC की शूटिंग ने बिगाड़ा अमिताभ बच्चन का स्लीपिंग शेड्यूल, पोस्ट कर बयां की परेशानी

Date:

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक बताया कि कैसे ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की शूटिंग के चलते उनका स्लीप शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। कई बार उन्हें सोने में देरी हो जाती है, जिसके चलते उन्हें बिस्तर की ओर भागना पड़ता है।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। वह आए दिन देर रात को अपने विचार और अपने एक्सपीयंस सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कभी इंस्टा, कभी ब्लॉग, कभी एक्स तो कभी फेसबुक पर अपनी राय रखते रहते हैं। और एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उन्होंने रविवार की रात एक पोस्ट साझा किया और बताया कि कैसे उनके शरीर को बेहतर रिपेयर मैकेनिज्म की जरूरत है, क्योंकि वह पर्याप्त रूप से आराम नहीं कर पाते। उन्होंने बताया कि कई बार काम की व्यस्तता इतनी बढ़ जाती है कि वह अपने लिए समय नहीं निकाल पाते और बिस्तर की ओर उन्हें भागना पड़ता है।
इंसानी शरीर का सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म
अमिताभ बच्चन ने देर रात अपने विचार शेयर करते हुए बताया कि वह जानते हैं कि इंसानी शरीर का सबसे अच्छा ‘रिपेयर मैकेनिज्म नींद’ है, लेकिन उन्हें इसके लिए समय निकालने में अक्सर मुश्किल होती है। वह इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें समय पर सोने भी नहीं मिलता। अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में अपनी स्लीप साइकल का जिक्र किया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा- ‘कहा जाता है कि रात की नींद इंसानी शरीर का सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म होता है, लेकिन मुझे इसी स्लीप के लिए समय निकालने में मुश्किल होती है।’

जल्दी उठने के लिए जल्दी सोने की कर रहे हैं कोशिश
अमिताभ बच्चन ने बताया कि काम के चलते वह जल्दी सोने और जल्दी उठने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन काम के चलते ये पॉसिबल ही नहीं हो पा रहा है। उन्होंने अपने ब्लॉग में आगे लिखा- ‘आज मैं काम के चलते जल्दी सोने की कोशिश कर रहा हूं, ताकि सुबह जल्दी उठ सकूं। लेकिन ये एक अलग एहसास है। मेरा दिमाग कई विचारों और आइडिया से भरा है। जोश और उन सभी चीजों को हासिल करने की भावना से भरा है, जिसे कभी लक्ष्य माना जाता था। ये भावनाएं मंजिल तक पहुंचने के लिए ताकत देती हैं और अब मुझे बिस्तर की ओर भागना चाहिए।’

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आख़िरी बार टी. जे. ज्ञानवेल की फिल्म ‘वेट्टैयन’ में देखा गया था और इन दिनों वह फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल ‘कल्कि 2’ की शूटिंग में बिज़ी हैं। इस फिल्म में कमल हासन और प्रभास भी हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन अपने घुटने की चोट को लेकर भी चर्चा में थे। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 18 के एक एपिसोड के दौरान बताया था कि शो की शूटिंग के दौरान वह फिसल गए थे, जिसके चलते उनके दाएं घुटने में चोट आई है। इस चोट के चलते उन्हें चलने-फिरने में थोड़ी दिक्कत आ रही है। इस खबर से बिग बी के फैन काफी परेशान हो गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related