दिल्ली-NCR में देर रात से मूसलाधार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम; आज यूपी-बिहार, पंजाब समेत इन 24 राज्यों में अलर्ट

Date:

मानसून की विदाई के बीच दिल्ली-NCR में रविवार की आधी रात से तेज गरज और चमक के साथ भारी बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी किया गया है। आज 12 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, पंजाब और बिहार समेत 24 राज्यों में काले बादलों के साथ आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी है।
दिल्ली-NCR में रविवार देर रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगहों पर जल जमाव भी दिख रहा है। इसका असर दिल्ली के तापमान पर भी दिखेगा, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने आज दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। इस बारिश के दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक की तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
नवरात्र के पहले दिन भारी बारिश की वजह से आयोजकों की चिंता बढ़ गई। कालका मंदिर के पास श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। बारिश की वजह से झंडेवालान मंदिर इलाके में जलभराव हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी जारी किया है। वहीं, IMD की ओर से 12 अक्‍टूबर को तड़के जारी ताजा अपडेट में दिल्‍ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली के जंतर मंतर से भी एक वीडियो सामने आया है जहां, CJP के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां रोड पूरी तरह खाली है, प्रदर्शन स्थल भी खाली दिख रहा है। वहीं, आपको बता दें कि आज दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते सड़कों पर जाम लग सकता है। 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि कुछ जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ भी उखड़ सकते हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में कुछ जगहों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

पाकिस्तान से आ रही तूफानी आंधी
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों से एक ट्रफ लाइन यानी कम दबाव की पट्टी गुजर रही है जो साउथ जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। समुद्र तल से करीब 900 मीटर की ऊंचाई पर बनी इस स्ट्रैटेजिक लाइन की वजह से उत्तर भारत के आसमान में काले बादलों का डेरा और मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

बंगाल की खाड़ी से उठ सकती है तूफानी हवा
इस बीच बंगाल की खाड़ी से तूफानी हवा उठ सकती है जिससे पूर्वी भारत के राज्यों में देर रात आंधी-तूफान कहर बरपा सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों के ऊपर निचले वायुमंडल में हवा का एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर निचले वायुमंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

UP-बिहार समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल-
पंजाब में आज मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ और तूफानी रहेगा। पाकिस्तान की सीमा से सटे जिलों में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी जिलों में आज 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने के आसार हैं। IMD ने आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। बारिश और तेज हवाओं के चलते दिन के तापमान में नरमी आएगी।
पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में आज बादल छाए रहेंगे। पाकिस्तान से मध्य प्रदेश तक फैली ट्रफ लाइन के प्रभाव से इस क्षेत्र में नमी वाली हवाएं चलेंगी, जिसके कारण छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जन की स्थिति बनेगी। हवा में नमी की मौजूदगी के चलते मौसम सुहाना बना रहेगा।
मध्य प्रदेश के अधिकांश पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, उत्तरी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन के प्रभाव के कारण ग्वालियर, भिंड और मुरैना जैसे सीमावर्ती जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन दिन के समय तेज धूप रहने से हल्की गर्मी महसूस होगी।
बिहार के उत्तरी और पूर्वी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी नरमी आएगी और राज्य के लोगों को उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है। 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने और कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान है। खुले मैदानों में यात्रा करने वाले लोगों को धूलभरी आंधी से सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related