केएल राहुल का ​बल्ला पूरी तरह खामोश, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले नहीं बने रन

Date:

केएल राहुल रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं, लेकिन यहां मैच की दोनों पारियों में उनके ब​ल्ले से रन नहीं बने और मुकाबले में केवल पांच ही रन बना सके। ये भारत के लिए चिंता की बात है।
भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली है। जहां टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जो कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। अभी तक इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले केएल राहुल का बल्ला पूरी तरह से खामोश है। वे इस वक्त रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, जहां मैच की दोनों पारियों में वे काफी छोटे स्कोर पर आउट हो गए। ये भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय बन सकता है।
रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल रहे हैं केएल राहुल
इस वक्त रणजी ट्रॉफी के मैच चल रहे हैं। जहां आंध्रा और कर्नाटक के बीच एलाइट ग्रुप बी का मैच खेला जा रहा है। कर्नाटक की टीम जब पहली बार इस मैच में बैटिंग के लिए उतरी तो केएल राहुल पारी का आगाज करने के लिए उतरे। लेकिन 11 बॉल खेलकर वे केवल चार ही रन बना सके। ये चार रन भी चौके की मदद से आए, यानी राहुल ने एक भी रन दौड़कर नहीं लिया। इसके बाद जब वे दूसरी पारी में बैटिंग के लिए आए तो 20 बॉल खेलकर केवल एक ही रन बना सके और पवेलियन लौट गए। यानी दोनों पारियों में कुल मिलाकर उनके बल्ले से पांच रन आए।

नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया अक्टूबर के आखिर से लेकर नवंबर तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी, जहां पहले टी20 मैचों की सीरीज होगी, उसके बाद वनडे मुकाबले खेले जाएंगे और आखिरी में दो टेस्ट होंगे। राहुल टी20 टीम का हिस्सा तो नहीं हैं, लेकिन वनडे और टेस्ट तो वे खेलेंगे ही, उससे पहले राहुल के रन ना बनना टेंशन की बात जरूर है। अभी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान नहीं हुआ है।

आंध्रा के खिलाफ मुश्किल में है कर्नाटक की टीम
इस रणजी ट्रॉफी के मैच की बात की जाए तो कर्नाटक की टीम पहली पारी में केवल 274 रन बना सकी और दूसरी पारी में भी संघर्ष कर रही है, वहीं आंध्रा की टीम ने अपनी पहली ही पारी में 400 से अधिक रन बनाकर अच्छी लीड हासिल कर ली है। अब देखना है कि टीम इस मुसीबत से बाहर कैसे निकलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related