रणबीर कपूर को पसंद हैं तमिल फिल्में, ‘रामायण’ को-स्टार साईं पल्लवी ने खोले सीक्रेट, बोलीं- ‘अमरन-महाराजा, सब देखी हैं’

Date:

साईं पल्लवी ने बताया कि रणबीर कपूर तमिल फिल्मों के दीवाने हैं और जब भी कोई नई तमिल फिल्म आती है, वह जरूर देखते हैं। साई पल्लवी ने कहा कि उन्हें भले ही किसी तमिल फिल्म की जानकारी न हो, लेकिन रणबीर को जरूर होती है।
रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण- पार्ट 1’ की रिलीज को अब कुछ ही दिन बचे हैं और मेकर्स ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। भारत से लेकर विदेशों तक में नमित मल्होत्रा इस फिल्म को प्रमोट करने में जुटे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसकी ओटीटी रिलीज के बारे में भी जानकारी साझा की और बताया कि ‘रामायण’ की ओटीटी रिलीज के लिए जियोहॉटस्टार से हाथ मिलाया है। वहीं हाल ही में चेन्नई में ‘रामायण’ की कास्ट एक खास म्यूजिकल इवेंट में शामिल हुई, जहां सभी ने फिल्म के साउंडट्रैक का जश्न मनाया, जिसे ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। इस इवेंट में रणबीर कपूर, साईं पल्लवी और यश भी शामिल हुए। जहां साईं ने रणबीर कपूर और यश से जुड़े कुछ किस्से साझा किए।
रणबीर कपूर को पसंद है तमिल सिनेमा
साईं ने बातचीत के दौरान बताया कि रणबीर कपूर को तमिल फिल्में कितनी पसंद हैं। साई ने बताया कि रणबीर अक्सर नई तमिल फिल्मों के बारे में अपडेट रहते हैं और उन्होंने विजय सेतुपति की फिल्मों पर भी चर्चा की है। रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए साई कहती हैं- ‘मैं अब हमारे प्यारे राम के बारे में बात करूंगी। जब भी वो मुझसे मिलते हैं, मैंने ध्यान दिया है कि भले ही मैंने उस हफ्ते या महीने की रिलीज हुई तमिल फिल्म न देखी हो, लेकिन रणबीर को उसके बारे में पता होता है। वो मुझसे अक्सर तमिल फिल्मों के बारे में चर्चा करते हैं। उन्होंने ‘अमरन’ भी देखी है और ‘महाराजा’ और ‘बथ्ठा’ जैसी फिल्मों की पूरी जानकारी है।’

रणबीर के दिमाग में है तमिल फिल्मों की लाइब्रेरी- साई
साईं आगे कहती हैं- , ‘रणबीर फिल्में जरूर देखते हैं और किसी न किसी तरह उन फिल्मों की तारीफ भी करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें ये बात अच्छी लगती है। ऐसा करना जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें ऐसा करना पसंद है। मुझे लगता है कि उनके दिमाग में इन फिल्मों की पूरी लाइब्रेरी है।’ इसी दौरान साई ने रणबीर कपूर के अभिनय की भी बात की और कहा कि दर्शकों ने रणबीर को ‘बर्फी’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों में देखा है, लेकिन ‘रामायण’ में उनके अभिनय का अलग ही पहलू देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि कैसे इस किरदार के अनुसार उनकी आंखों में आंतरिक शांति झलकती है। इसी के साथ उन्होंने रणबीर के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की।

कब रिलीज होगी रामायण?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ​​और यश साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर राम के किरदार में, साईं सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की अन्य कास्ट की बात करें तो फिल्म में रवि दुबे, सनी देओल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related