घर में अकेली महिला को धमकाने का आरोप, बोला- गांजा बेचता हूं, पूरा थाना खरीद सकता हूं

Date:

पति के बाहर रहने पर घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, डरी महिला ने पुलिस से लगाई न्याय और सुरक्षा की गुहार

गोड्डा।जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के महुआटांड़ गांव में एक महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दबंगई दिखाने, घर में घुसकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सजिना बीबी, पत्नी हसन अंसारी ने पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, घटना 5 जुलाई 2025 की शाम करीब 3 बजे की है। उस समय वह घर में अकेली थी। उसके पति हसन अंसारी रोजी-रोटी कमाने के लिए आसनसोल में रहते हैं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का मफिया अंसारी उसके घर पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुलेआम गांजा बेचने की बात कहते हुए अपनी दबंगई दिखाई। उसने कथित तौर पर कहा कि एक किलो गांजा बेचने पर भी उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इतना ही नहीं, आरोपी ने यह भी कहा कि वह पूरे थाने को खरीद सकता है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

पीड़िता का कहना है कि पति के काम के सिलसिले में बाहर रहने के कारण वह घर में अकेली रहती है। ऐसे में आरोपी की कथित धमकियों से वह भयभीत है और उसे अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता सता रही है। महिला का आरोप है कि इस घटना के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

न्याय के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

पीड़िता और उसके पति हसन अंसारी का कहना है कि वे इस पूरे मामले से बेहद दुखी और प्रताड़ित हैं। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले को गंभीरता से लिया जाए, लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराकर उनकी शिकायत पर उचित सुनवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में उनके साथ किसी तरह की अनहोनी न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related