कोंटा इंडिया वाणी संवाददाता इम्तियाज खान l
नगर पंचायत कोंटा के वार्ड क्रमांक 4में स्थित मुमताज महल के बाजू वाली सड़क इन दिनों बदहाली के आंसू बहा रही है। वर्तमान में हुई बारिश के कारण यह सड़क कीचड़ और तालाब में तब्दील हो गई है l और सड़क पुरी तरह छतीग्रस्त हो चुकी है, और सड़क की गिट्टिया बाहर निकल आई है। बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं।
कीचड़ में फंस रहे वाहन राहगीर हो रहे चोटिल ।
सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन इस कीचड़ और गड्ढों मे फंस रहे हैं , जिससे लंबा जाम लग जाता है , सड़क पर बिखरी नुकीली गिट्टियो के कारण वाहन फिसल रहे हैं और राहगीर चोटिल होने का डर लगता है, स्कूल के बच्चो महिलाओं और बुजुर्गों को इस रास्ते से गुजरने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जल भराव से बीमारियों का खतरा,
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि गड्ढों में हफ्तों तक बारिश और नाली का पानी जमा होने के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप तेजी से फैलने के कारण डेंगू मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे लोगो मे आक्रोस है।
पूरी सड़क की मरम्मत की मांग।।
कोंटानगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 4 की बदहाली, मुमताज महल के बाजू वाली सड़क पर उखड़ी गिट्टी और बड़े गड्ढे , कीचड़ में फंस रही गाडियां।।
Date:

