, 5 नवंबर 2026।5 नवंबर की शाम 6 से 7 बजे के बीच एर्राबोर के पास, मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर दूरी पर दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।मृतकों की पहचान एर्राबोर निवासी चंद्रशेखर रेड्डी और ताती जोगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हुई।ताती जोगा की बाइक पर उनके साथ सोयम विनोद, ताती सुनील और मड़कम राजू बैठे हुए थे, जो अरगट्टा के रहने वाले हैं। हादसे में तीनों को चोटें आईं। घायलों को पहले कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सुकमा रेफर किया गया।मृतक ताती जोगा और चंद्रशेखर रेड्डी के शवों को रातभर अस्पताल में रखा गया। सुबह 10 बजे कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्चुरी केंद्र में डॉक्टर रवीना और पुलिस की उपस्थिति में पंचनामा किया गया और पोस्टमार्टम किया गया।
इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा, सुकमा
संवाददाता – इम्तियाज खान

