कोंटा, 5 नवंबर 2026।
बस्तरिया राज मोर्चा पार्टी के नेतृत्व में 5 नवंबर 2026 को उग्र आंदोलन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हाथों में बैनर और झंडे लेकर मुख्य बाजार मार्ग पर रैली निकाली।
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन होश में आओ, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाए। बस्तरिया राज मोर्चा जिंदाबाद और महिला मोर्चा जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
बैनर पर बस्तरिया राज मोर्चा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन लिखा हुआ था। प्रदर्शन में पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा, सुकमा
संवाददाता – इम्तियाज खान

