क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, स्ट्रेचर पर ले जाया गया मैदान से बाहर

Date:

बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शादमान इस्माल इतने चोटिल हो गए कि वे अपने पैरों पर मैदान से बाहर भी नहीं जा सके। उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। फिलहाल चोट कितनी गंभीर है, इसका पता नहीं चल पाया है।
क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी को चोट लगना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर ऐसा होता रहता है और इसे खेल का हिस्सा माना जाता है, लेकिन जब चोट गंभीर हो तो मामला बड़ा हो जाता है। बांग्लादेश के शादमान इस्लाम को ऐसी चोट लगी कि वे अपने पैरों पर मैदान से बाहर भी नहीं जा सके। उनके लिए स्ट्रेचर मंगवाया गया, तब वे बाहर पहुंच पाए। घटना टेस्ट मैच के दूसरे दिन की है।
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट में फील्डिंग करते वक्त मुड़ गया शादमान इस्लाम का पैर
इस वक्त वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। जहां टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। अभी सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट में खेला जा रहा है। इस बीच मैच के दूसरे दिन मैदान पर फील्डिंग करते वक्त शादमान इस्लाम का पैर मुड़ गया। वे अचानक मैदान पर गिर पड़े। उन्हें शायद काफी दर्द हुआ, इसलिए वे कराहते हुए भी नजर आए। यह घटना 78वें ओवर में सामने आई, जब वे एक बॉल का पीछा कर रहे थे। पता चला है कि मैदान पर काफी ओस थी, इसलिए उनका पैर फिसल गया और वे गिर पड़े।

स्ट्रेचर से ले जाया गया मैदान से बाहर
शादमान इस्लाम की चोट इतनी गहरी थी कि वे खुद अपने पैरों पर मैदान से बाहर नहीं जा सके। पहले उन्हें ऐसे ही ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो मैदान पर ही स्ट्रेचर मंगवाया गया और उसकी मदद से वे बाहर पहुंचे। इसके बाद उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

वेस्टइंडीज ने बना दिए हैं 300 से अधिक रन
अभी मैच का दूसरा ही दिन चल रहा है। वेस्टइंडीज की टीम बैटिंग कर रही है। टीम ने 300 से अधिक रन बना दिए हैं। जब बांग्लादेश की बैटिंग आएगी तब पता चलेगा कि शादमान इस्लाम बैटिंग के लिए आते हैं या नहीं। पिछले ही मैच में इस्लाम ने शतकीय पारी खेली थी। अगर वे नहीं आए तो फिर बांग्लादेश के दस ही बल्लेबाजी बैटिंग कर पाएंगे। कुल मिलाकर ये बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर नहीं है। अगर चोट ज्यादा होगी तो हो सकता है कि इस मैच से ही नहीं, बल्कि आगे के कुछ और मैचों से बाहर हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related