मोरनी में बसों का ठहराव नहीं होने से विद्यार्थी और यात्री परेशान, थापली नेचर कैंप के सामने भी नहीं रुकी बस; रोडवेज ने दिए चालकों को निर्देश

Date:

मोरनी। मोरनी क्षेत्र में हरियाणा रोडवेज की बसों के निर्धारित स्थानों पर नहीं रुकने का मामला सामने आया है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और आम यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी बृज मोहन भुंड ने बताया कि मोरनी से पंचकूला के लिए सुबह 7:50 बजे बस चलती है, लेकिन इसके बाद अगली बस सुबह 9:30 बजे आती है। विद्यार्थियों के स्कूल का समय भी सुबह 9:30 बजे है। ऐसे में यदि सुबह 7:50 बजे वाली बस छूट जाए या चालक बस को निर्धारित स्थान पर न रोके तो बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हो जाती है।

बृज मोहन ने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा रोडवेज की बस थापली नेचर कैंप के सामने भी नहीं रुकी। इससे वहां बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शक्ति रानी शर्मा और सरकार की ओर से मोरनी क्षेत्र के विकास एवं सुविधाओं के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन रोडवेज के कुछ चालकों की कथित मनमानी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

बस में जगह नहीं होने के कारण नहीं रोकी बस: ड्यूटी इंस्पेक्टर

इस मामले में जब ड्यूटी इंस्पेक्टर विजेंद्र से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बस में जगह नहीं होने के कारण उसे नहीं रोका गया था। उन्होंने कहा कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां होने पर लोग खिड़कियों तक लटककर सफर करने लगते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

ड्यूटी इंस्पेक्टर विजेंद्र ने बताया कि बस नहीं रोकने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आगे से बस चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे निर्धारित स्थानों पर बस जरूर रोकें। यदि बस में अत्यधिक सवारियां हों और जगह उपलब्ध न हो तो अतिरिक्त यात्रियों को बस में न बैठाएं, लेकिन बस को निर्धारित स्टॉपेज पर जरूर रोकें।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि मोरनी-पंचकूला मार्ग पर बसों का संचालन और ठहराव व्यवस्थित किया जाए। विशेषकर सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों की समय-सारणी में सुधार किया जाए, ताकि बच्चों को समय पर स्कूल पहुंचने में परेशानी न हो।

 

ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related