शेयर बाजार ने की फ्लैट शुरुआत- एशियन पेंट्स, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेज बढ़त

Date:

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
Stock Market Today 17 November, 2026: मंगलवार को शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की। आज सेंसेक्स ने मामूली बढ़त लेकर कारोबार शुरू किया। जबकि, निफ्टी 50 मामूली गिरावट के साथ खुला। हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में एशियन पेंट्स, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर अच्छी बढ़त लेकर खुले। हालांकि, आईटी सेक्टर की कंपनियों टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
सेंसेक्स में मामूली तेजी, निफ्टी में मामूली गिरावट
हफ्ते के दूसरे ट्रेडिंग सेशन में बीएसई सेंसेक्स 45.83 अंकों की मामूली तेजी के साथ 82,150.62 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 13.80 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 25,277.30 अंकों पर खुला। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने बढ़त लेकर कारोबार बंद किया था।

हरे निशान में खुले निफ्टी के 50 में से 31 शेयर
मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 9 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की 50 में से 31 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 1 कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के खुला।

एशियन पेंट्स ने की अच्छी शुरुआत
आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स के शेयर सबसे ज्यादा 1.64 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि, देश की प्रमुख आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर ने आज सबसे ज्यादा 1.49 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।

आज हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज इंडिगो के शेयर 1.46 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.34 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.00 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.96 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.83 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.75 प्रतिशत, एसबीआई 0.69 प्रतिशत, टाइटन 0.57 प्रतिशत, ट्रेंट 0.50 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.50 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.47 प्रतिशत, आईटीसी 0.46 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, एलएंडटी 0.33 प्रतिशत, सन फार्मा 0.26 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.18 प्रतिशत, बीईएल 0.17 प्रतिशत, एटरनल 0.04 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.03 प्रतिशत और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।

इन शेयरों ने गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार
वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को एचसीएल टेक के शेयरों ने 1.03 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.76 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.52 प्रतिशत, टीसीएस 0.43 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.41 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.23 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.06 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related