भाजपा संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं का जुनून और जनता का भरोसा – कोंटा में बन गया जीत का महासंवाद

Date:

कोंटा – कोंटा की गलियों में अब एक ही आवाज गूंज रही है। चाय की दुकान से लेकर बाजार तक, वार्ड की चौपाल से लेकर बूथ की बैठक तक – हर जुबान पर एक ही बात है, इस बार भाजपा जीतेगी, और जीतेगी भी शान से जीतेगी।यह सिर्फ नारा नहीं है। यह कोंटा की जनता के दिल की आवाज है। यह उस भरोसे की आवाज है, जो भाजपा संगठन ने दिन-रात मेहनत करके, घर-घर जाकर, हर कार्यकर्ता को गले लगाकर कमाया है।संगठन नहीं, परिवार है भाजपा कोंटाकोंटा में भाजपा आज संगठन नहीं, एक परिवार बन चुकी है। जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे के नेतृत्व में, चुनाव प्रभारी रामाश्रय जी, सह प्रभारी संग्राम सिंह राणा जी, सुनील बाजपेई जी और मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह मैदान में है।यहां नेता कुर्सी पर नहीं, जनता के बीच बैठता है। यहां प्रभारी आदेश नहीं, आशीर्वाद देते हैं। यहां हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, हर आवाज सुनी जाती है। यही वजह है कि कोंटा का हर बूथ आज जाग गया है, हर वार्ड आज बोल रहा है – हम भाजपा के साथ हैं।वार्ड-वार्ड, बूथ-बूथ बना महासंवादकोंटा में भाजपा ने जो संवाद बनाया है, वो जबरदस्त है, तगड़ा है, दिल को छू लेने वाला है। वार्ड क्रमांक 5, 6, 7 के दिवाली मिलन से लेकर जनजातीय गौरव दिवस तक, धान खरीदी केंद्र के शुभारंभ से लेकर हर बूथ की बैठक तक – हर जगह जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।बुजुर्गों का आशीर्वाद, माताओं-बहनों का स्नेह, युवाओं का जोश और किसानों का भरोसा – सब एक साथ भाजपा के साथ खड़ा है।जिम्मेदाराना नेतृत्व, सम्मान की राजनीतिभाजपा कोंटा की राजनीति सम्मान की राजनीति है। यहां किसी को नीचा नहीं दिखाया जाता, यहां सबको साथ लेकर चला जाता है। रामाश्रय जी की स्थिरता, संग्राम सिंह राणा जी की कर्मठता, सुनील बाजपेई जी की दूरदर्शिता और धनीराम बारसे जी का अनुभव – ये चारों मिलकर कोंटा को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने का वादा करते हैं।कोंटा की जनता अब तमाशा नहीं देखना चाहती। जनता विकास चाहती है, सड़क चाहती है, पानी चाहती है, शिक्षा चाहती है, सम्मान चाहती है। और ये सब देने का दम सिर्फ भाजपा में है।इसलिए कोंटा ने ठान लिया है -ना बहकावे में आएंगे, ना अफवाहों में जाएंगे।
जो हमारे सुख-दुख में खड़ा है, उसी को अपना अध्यक्ष बनाएंगे।
कमल का बटन दबाएंगे, कोंटा को जीत दिलाएंगे।कोंटा की यह जीत सिर्फ एक चुनाव की जीत नहीं होगी। यह जनता के भरोसे की जीत होगी, संगठन की मेहनत की जीत होगी, और भाजपा के सम्मान की जीत होगी।जय भाजपा, विजय भाजपा, तय भाजपा।रिपोर्ट –

इम्तियाज़ खान, इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा – सुकमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

PM मोदी ने ट्रंप को दिया राजस्थान का खास तोहफा, जानें बाकी नेताओं को गिफ्ट में क्या मिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस दौरे के दौरान अमेरिकी...