कोंटा में एंबुलेंस खड़ी रही, गर्भवती महिला तड़पती रही – आखिर कब सुधरेगी व्यवस्था?

Date:

कोंटा। कोंटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया।

एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए सुकमा जिला अस्पताल ले जाना था। परिजन परेशान होकर 108 और 102 दोनों को फोन लगाते रहे। दोनों गाड़ियां अस्पताल के पीछे खड़ी थीं, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आया।

परिजनों ने हाथ जोड़कर कहा – ये डिलीवरी केस है, जल्दी ले जाना है। लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना सुनने को मिला।

अंत में अस्पताल की अपनी एकमात्र सरकारी गाड़ी से महिला को बड़ी मुश्किल से सुकमा भेजा गया।

कोंटा में ये हाल कोई आज का नहीं है। कई दिनों से यही शिकायत आ रही है कि 108-102 समय पर नहीं पहुंच रही। पूरा ब्लॉक एक ही एंबुलेंस के भरोसे चल रहा है, जो हर जगह एक साथ नहीं पहुंच सकती।

अब जनता पूछ रही है – जब इमरजेंसी में ही एंबुलेंस नहीं मिलेगी, तो फिर ये सेवा किस काम की? जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?

जनता की मांग है कि इस मामले की जांच हो और 108-102 सेवा को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि कल किसी और मां-बच्चे को ऐसी तकलीफ न झेलनी पड़े।

संवाद – इम्तियाज खान, कोंटा, सुकमा, छत्तीसगढ़
इंडिया वाणी न्यूज़ | कोंटा
जनता की मांग – जनता का अधिकार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय इकोनॉमी की तारीफ की, अपने ही देश के फेड रिजर्व पर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की 7 फीसदी...