ऑपरेशन आगाज़ में सुकमा पुलिस का बड़ा धमाका! ₹14.52 लाख का गांजा, बाइक-स्कूटी समेत तस्कर धराया

Date:

सुकमा: ओडिशा से छत्तीसगढ़ में गांजा लाने वाले अंतर्राज्यीय तस्करों के मंसूबों पर सुकमा पुलिस ने पानी फेर दिया। ऑपरेशन आगाज़ के तहत पुलिस ने चेक पोस्ट पर घेराबंदी कर बड़ी खेप पकड़ी और तस्करी के पूरे नेटवर्क को हिला दिया।

कैसे पकड़ा गया पूरा खेल?
मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि ओडिशा मलकानगिरी की ओर से दो गाड़ियों में गांजा आ रहा है। सूचना मिलते ही सुकमा पुलिस ने चेक पोस्ट के पास जाल बिछाया। जैसे ही पल्सर बाइक और स्कूटी पहुंची, पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली। ट्रॉली बैग खोलते ही पुलिस भी हैरान रह गई।

इतना बड़ा माल बरामद:
🔹 25 किलो 450 ग्राम गांजा – 12 पैकेट में पैक
🔹 1 पल्सर बाइक
🔹 1 स्कूटी
🔹 2 मोबाइल फोन
कुल कीमत – ₹14,52,500

कौन है आरोपी?
मुख्य आरोपी रविन्द्र सोड़ी, निवासी मलकानगिरी, ओडिशा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उसके साथ एक नाबालिग भी था, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का सख्त संदेश:
सुकमा में नशे का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं! पुलिस की नजर हर रास्ते पर है। नशा बेचने वाला हो या पहुंचाने वाला, कोई नहीं बचेगा।

📢 सुकमा पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

सुकमा पुलिस – नशामुक्त समाज, सुरक्षित समाज।

इंडिया वाणी न्यूज़  इम्तियाज़ खान, सुकमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related