मॉस्को में भारतीय छात्र ने बताया AI से कैसे बदलेगी पढ़ाई, तो तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके पुतिन

Date:

व्लादिमीर पुतिन ने रूस में भारतीय स्टूडेंट राउल की जमकर तारीफ की है। इस दौरान, AI Journey 2026 समिट में राउल ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे पढ़ाई को बदलने वाला है।
रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित हुई AI Journey 2026 समिट में पहुंचे भारतीय छात्र राउल जॉन अजू ने ऐसी छाप छोड़ी कि उसकी तारीफ करने से खुद को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी नहीं रोक पाए। दरअसल, पुतिन और कजाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्त तोकायेव के सामने भारतीय छात्र ने बताया कि AI कैसे हर बच्चे की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई में उसकी मदद कर सकता है। इसके बाद, पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान से भारतीय छात्र राउल के काम को जोड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल युवाओं को अपने समाधान खोजने में मदद करती है।
पुतिन के सामने दिया 40 बच्चों की क्लास का उदाहरण

AI Journey 2026 समिट में राउल जॉन अजू ने बताया कि उन्होंने खुद गेम के माध्यम से AI सीखा है। किसी बच्चे को गणित तस्वीरों के जरिए आसानी से समझ आ सकता है, तो किसी को वीडियो या गेम से। राउल ने पूछा कि 40 बच्चों की क्लास में एक टीचर हर बच्चे को उसके सीखने के तरीके के अनुसार कैसे पढ़ाए। राउल के अनुसार, इस काम में AI टीचर की मदद कर सकता है। उन्होंने गांव के एक बच्चे का उदाहरण दिया, जो AI ट्यूटर के जरिए अपनी भाषा में किसी भी सब्जेक्ट को समझ सकता है।
5 लाख लोगों को AI सिखा चुके हैं राउल

भारतीय छात्र राउल ने कहा कि वह लगभग 5 लाख लोगों को AI सिखा चुके हैं। उन्होंने एक ऐप बनाने के बारे में भी बताया, जो छात्रों की जरूरत के हिसाब से AI की पढ़ाई कराता है। राउल के अनुसार, बच्चों की जिज्ञासा बढ़ाने और उन्हें अपने विचार डेवलप करना सिखाने में टीचर्स का अहम रोल रहता है।

पुतिन ने राउल से पूछा AI पर निर्भरता वाला सवाल

पुतिन ने प्रश्न किया कि अगर युवा सोचने और लिखने का काम भी AI पर छोड़ देंगे, तो उनकी खुद की समझ पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। राउल ने कैलकुलेटर का एग्जाम्पल देते हुए कहा कि बच्चों को पहले किसी सब्जेक्ट की बुनियाद समझनी चाहिए। उसके बाद वे AI के जरिए अपने काम को आगे की तरफ बढ़ा सकते हैं। इससे पहले जब सितंबर में व्लादिमीर पुतिन दिल्ली आए थे तब उन्होंने कहा था कि BRICS, G7 से आगे निकल चुका है। पश्चिमी देश अब कमजोर पड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

10,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी SAP में बड़ी छंटनी की तैयारी

जर्मनी की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी SAP करीब 10,000 कर्मचारियों...