कोंटा। वार्ड क्रमांक 13 में हुआ दीपावली मिलन समारोह सिर्फ मिलन नहीं, बल्कि पार्टी की ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन बन गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का प्यार देखकर साफ हो गया कि कोंटा में अब पार्टी की लहर चल पड़ी है।
मंच से वक्ताओं ने दमदार अंदाज में कहा – पार्टी ने हमेशा जनता के हित में काम किया है, और आगे भी हर घर तक विकास पहुंचाना ही हमारा संकल्प है। वक्ताओं ने कहा कि विरोधी सिर्फ बातें करते हैं, लेकिन हमारी पार्टी जमीन पर काम करके दिखाती है।
चुनाव प्रभारी रामाश्रय सिंह जी ने कहा – कोंटा की जनता अब जाग चुकी है। हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को पहुंचाना है। इस बार जीत ऐतिहासिक होगी।
सह प्रभारी संग्राम सिंह राणा जी ने कहा – संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जब तक कार्यकर्ता एकजुट है, तब तक कोई हमें हरा नहीं सकता।
जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे जी ने कहा – पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता का सेवक है। हमें अहंकार नहीं, सेवा को ही धर्म मानना है।
जिला महामंत्री बलीराम नायक जी, जिला उपाध्यक्ष कोंटा साई रेड्डी जी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पुन्नाचंद्र नायडू जी, मंडल अध्यक्ष पवन जी, अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष इम्तियाज खान सहित सभी वक्ताओं ने कहा कि वार्ड 13 से ही जीत की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद रामुलम्मा जी, विजय नायडू जी, सुभाष चतुर्वेदी जी, विजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नारा लगाया – जनता का साथ, पार्टी का विकास!
अंत में सभी ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पार्टी को वार्ड से लेकर जिले तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इम्तियाज खान, इंडिया वाणी न्यूज़, कोंटा – सुकमा

