1 शेयर पर 50 रुपये का डिविडेंड देगा फोर्स मोटर्स, रिकॉर्ड डेट काफी करीब

Date:

फोर्स मोटर्स द्वारा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 50 रुपये (500 प्रतिशत) का डिविडेंड दिया जा रहा है।
देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्स मोटर्स अपने शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 50 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। इस डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए निवेशकों के पास अब सिर्फ कुछ दिनों का ही समय बचा है। बताते चलें कि फोर्स मोटर्स अपने शेयरहोल्डरों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ये डिविडेंड देने जा रही है, जिसकी घोषणा अप्रैल 2026 में बीते वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजे घोषित करने के साथ ही की गई थी।
फोर्स मोटर्स ने पिछले साल दिया था 40 रुपये का डिविडेंड
फोर्स मोटर्स द्वारा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 50 रुपये (500 प्रतिशत) का डिविडेंड दिया जा रहा है। इससे पहले, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 40 रुपये का डिविडेंड दिया था। कंपनी ने इस 50 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा पहले ही कर दी थी।

9 सितंबर को है रिकॉर्ड डेट
बुधवार, 9 सितंबर को फोर्स मोटर्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास फोर्स मोटर्स इंडिया द्वारा दिए जाने वाले 50 रुपये के डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए मंगलवार, 8 सितंबर तक का ही समय है।

फोर्स मोटर्स का पोर्टफोलियो
फोर्स मोटर्स मुख्य रूप से कमर्शियल गाड़ियों की मैन्यूफैक्चरिंग बिक्री करती है। फोर्स मोटर्स के पोर्टफोलियो में ट्रैवलर, अर्बेनिया, ट्रैक्स, मोनोबस और गुरखा है। ये ऑटो कंपनी पुलिस, स्कूल, बैंक, जंगल सफारी आदि के लिए स्पेशल गाड़ियां भी तैयार करती है।

शुक्रवार को मामूली बढ़त लेकर बंद हुए थे ऑटो कंपनी के शेयर
शुक्रवार को बीएसई पर फोर्स मोटर्स के शेयर 0.20 प्रतिशत (35.00 रुपये) की मामूली बढ़त के साथ 17,560.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। कल, कारोबार के दौरान फोर्स मोटर्स के शेयर 17,525.65 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 17,850.00 इंट्राडे हाई तक पहुंचे थे। बताते चलें कि बीएसई पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 26,485.95 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 14,911.45 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, फोर्स मोटर्स इंडिया का मौजूदा मार्केट कैप 22,885.77 करोड़ रुपये है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दिशा की बैठक में कंगना रनौत का पारा हाई, अधिकारियों को लगाई फटकार; बोलीं- ”आप लोगों को शर्म नहीं आती”

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र में 'डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट...

टीचर्स डे पर 33 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, CM मोहन यादव ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत, ऑफलाइन होगा TET

मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शिक्षक...