33% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ आईपीओ, 121 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

Date:

प्रणव कंस्ट्रक्शंस के आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और तीसरे दिन इसे कुल 121 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।
रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई और कंपनी के शेयरों ने बाजार में जोरदार शुरुआत की। बीएसई पर प्रणव कंस्ट्रक्शंस के शेयर अपने 124 रुपये के इश्यू प्राइस से 30.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 162 रुपये पर कारोबार शुरू किया। जबकि एनएसई पर कंपनी के शेयर 33 प्रतिशत की बंपर बढ़त के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1,520.97 करोड़ रुपये रहा।

प्रणव कंस्ट्रक्शंस के आईपीओ को मिला था 121 गुना सब्सक्रिप्शन
प्रणव कंस्ट्रक्शंस का आईपीओ 7 सितंबर को खुला था और 9 सिंतबर को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और तीसरे दिन इसे कुल 121 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। बताते चलें कि इस आईपीओ को पहले दिन 5.69 गुना और दूसरे दिन कुल 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

आईपीओ के लिए फिक्स हुआ था 118-124 रुपये का प्राइस रेंज
प्रणव कंस्ट्रक्शंस ने 351 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 118 रुपये से 124 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया था। रियल एस्टेट कंपनी के 351 करोड़ रुपये के आईपीओ में 316 करोड़ रुपये के 2,54,51,612 फ्रेश शेयर जारी किए गए थे। इसके अलावा, इसमें 35 करोड़ रुपये के 28,56,869 शेयर ओएफएस के द्वारा जारी किए गए, जो कंपनी के प्रोमोटरों द्वारा उनकी हिस्सेदारी बेचकर दिए जाते हैं।

10 सितंबर को हुआ था शेयरों का अलॉटमेंट
बुधवार, 9 सितंबर को आईपीओ बंद होने के बाद गुरुवार, 10 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था। 11 सितंबर को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए थे और जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, उन्हें 11 सितंबर को ही रिफंड भी दे दिया गया था। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ था, जो बीएसई और एनएसई, दोनों प्रमुख बाजारों में लिस्ट हुआ है।

MCGM के पुनर्विकास खंड में प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है कंपनी
सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, कंपनी आईपीओ से आए पैसों का इस्तेमाल सरकारी और वैधानिक मंजूरियां हासिल करने, अतिरिक्त एफएसआई खरीदने समेत अन्य कामों के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी खर्चों को पूरा करने के लिए भी आईपीओ से प्राप्त पैसों का इस्तेमाल करेगी। बताते चलें कि प्रणव कंस्ट्रक्शंस मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में नगर निगम ग्रेटर मुंबई (MCGM) के पुनर्विकास खंड में प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर, मिशिगन से अब्दुल अल-सयद ने रचा इतिहास

मिशिगन में अब्दुल अल-सयद ने रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स...