अजय देवगन बने ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट, अनूप सोनी का नए सीजन पर आया रिएक्शन

Date:

अनूप सोनी ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट के तौर पर अपनी जगह अजय देवगन के आने पर बात की। उन्होंने कहा कि मैं चाहे कुछ भी करूं, लेकिन लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद करते रहेंगे।
एक्टर अनूप सोनी, जिनका ‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ जुड़ाव उनके तीन दशक लंबे एक्टिंग करियर का सबसे यादगार हिस्सा बन गया है। उनका मानना ​​है कि एक एक्टर को ऐसा काम जरूर करना चाहिए, जो दर्शकों पर गहरी छाप छोड़े। उनका यह बयान ऐसे समय सामने आई है, जब बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने लंबे समय से चल रहे इस क्राइम शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी संभाली है। ‘क्राइम पेट्रोल 2026 – क्राइम का करंट’ का प्रोमो वायरल होते ही लोगों को फिर से अनूप सोनी की याद आ गई, इस सीरीज के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे। अब अपनी जगह अजय देवगन को देखकर अनुप सोनी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
अनूप सोनी ने क्राइम पेट्रोल के सीजन पर की बात
अपनी जर्नी को याद करते हुए अनूप सोनी ने ANI से बात की और अजय देवगन के ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए होस्ट बनने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक्टर भले ही कई तरह के किरदार निभाते हैं, लेकिन दर्शक अक्सर उन्हें उस काम के लिए याद रखते हैं जो सबसे ज्यादा लोकप्रिय होता है। सोनी ने याद किया कि ‘क्राइम पेट्रोल’ से पहले दर्शक उन्हें टीवी शो ‘बालिका वधू’ में उनके रोल के लिए पहचानते थे। हालांकि, ‘क्राइम पेट्रोल’ की सफलता और पहुंच ने आखिरकार उस पहचान को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा:

‘जब तक मेरे करियर में क्राइम पेट्रोल से भी बड़ा कुछ नहीं आ जाता तब तक मैं चाहे कितना भी दूसरा काम क्यों न करूं, लोग मुझे क्राइम पेट्रोल के लिए ही याद रखेंगे। क्राइम पेट्रोल से पहले लोग मुझे बालिका वधू के लिए पहचानते थे, लेकिन जब क्राइम पेट्रोल आया तो लोग बालिका वधू को भूल गए।’

अनुप सोनी ने अपने करियर पर की बात
दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की सलाह को याद करते हुए अनूप सोनी ने कहा कि कुछ रोल या प्रोजेक्ट्स किसी एक्टर के सफर में अहम मोड़ बन जाते हैं। उस इमेज का विरोध करने के बजाय उनका मानना ​​है कि एक्टर्स को उसे अपना लेना चाहिए और अपने काम के जरिए दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनानी चाहिए। अनूप सोनी ने कहा, ‘चूंकि ये चीजें पॉपुलर हैं इसलिए एक एक्टर के तौर पर उनसे भागने के बजाय आपको उन्हें अपना लेना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि एक एक्टर की इमेज असल में उनके चुने हुए काम, निभाए गए रोल और जिन फिल्मों और वेब सीरीज का वे हिस्सा बनते हैं, उनसे ही बनती है।

क्राइम पेट्रोल 2026 की रिलीज डेट
होस्ट के तौर पर अजय की एंट्री ‘क्राइम पेट्रोल’ के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। इस शो को पिछले कुछ सालों में कई होस्ट्स ने होस्ट किया है। एक्टर अनूप सोनी भी इस सीरीज से गहराई से जुड़े हुए हैं और उन्होंने कई सालों तक अपने खास अंदाज में इसे होस्ट किया है। अब यह शो 31 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शुरू होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के फरहादवा गांव...