‘चंदू चैंपियन’ के लिए जीता पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड, अब महाकालेश्वर की शरण में पहुंचे कार्तिक आर्यन, शयन आरती में हुए शामिल

Date:

कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने के बाद सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाई है। अभिनेता अपने माता-पिता के साथ उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर पहुंचे और शयन आरती में शामिल हुए।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपनी 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता है। ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है, जिसे लेकर वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। पिछले दिनों ही कार्तिक आर्यन ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने के बाद एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने परिवार के साथ जश्न मनाते नजर आए थे। इस जीत के बाद कार्तिक अपने माता-पिता के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंचे, जिसकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हैं। महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर कार्तिक ने अपने परिवार के साथ पवित्र शयन आरती में हिस्सा लिया और बाबा के सामने माथा टेका।

उज्जैन पहुंचे कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी उज्जैन यात्रा की तस्वीरें शेयर की हैं। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्भगृह में माथा टेकने के बाद कार्तिक परिवार के साथ नंदी हॉल में हाथ जोड़े बैठे हैं। इस दौरान उन्होंने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट और नीला जींस पहना था। कार्तिक ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह महाकाल मंदिर के सामने हाथ चोड़े खडे़ हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जय महाकाल।
कार्तिक आर्यन की उज्जैन यात्रा पर फैंस का रिएक्शन
जैसे ही कार्तिक आर्यन ने महाकालेश्वर मंदिर से अपनी तस्वीर शेयर की, फैंस भी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटे। कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- ‘भगवान कर आप हमेशा ऐसे ही आगे बढ़ते रहें और चमकते रहे।’ एक और लिखता है- ‘पता नहीं आप मेरा मैसेज पढ़ेंगे या नहीं, लेकिन मैं आपके लिए बहुत खुश हूं। आप इस कामयाबी और खूबसूरत पल के हकदार हैं। आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है और मुझे उम्मीद है कि आपकी जिंदगी में और भी बहुत अच्छा होगा। आप हमेशा मुस्कुराते रहें।’ एक यूजर ने लिखा- ‘मेरा दिल खुशी से भर गया है।’

कार्तिक आर्यन को मिला पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड
बता दें, 18 जुलाई 2026 को ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2024 की शानदार फिल्मों के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान किया। जिसमें कार्तिक को 2024 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। वह ये अवॉर्ड साउथ सुपरस्टार ममूटी के साथ साझा करेंगे, जिन्हें ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। अवॉर्ड्स के ऐलान के बाद कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी भी जाहिर की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना...

ODI World Cup 2027 में आठ टीमों की एंट्री, दो बार की चैंपियन टीम पर बाहर होने का खतरा

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन को...