यश की ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज से पहले ही कर ली बंपर कमाई, एडवांस बुकिंग में बिके 9 लाख टिकट

Date:

यश की ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म के 9 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। खास बात तो ये है कि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म प्री-बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ रही है।
कन्नड़ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो अब सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। बड़े पर्दे पर ये फिल्म बुधवार यानी 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और टिकट्स के लिए प्री-बुकिंग विंडो पहले ही शुरू की जा चुकी है। बीते 21 अगस्त से देश में ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और मंगलवार, 25 अगस्त तक इस फिल्म ने कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेजी वर्जन के 9 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। खास बात तो ये है कि बीते 24 घंटों में फिल्म के 2 लाख 65 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं, जिससे साफ पता चलता है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर ली है।

‘टॉक्सिक’ का एडवांस बुकिंग में दबदबा
सैकनिल्क के अनुसार, रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने 32 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, फिल्म की रिलीज को अभी 1 दिन बचा है, इसलिए एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में अभी काफी बदलाव हो सकता है। फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की ग्रॉस ओपनिंग कर सकती है। यश के फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि ‘केजीएफ’ फ्रेंचाइजी के बाद ये उनकी पहली फिल्म होने वाली है। ऐसे में सबकी नजरें इस फिल्म की कमाई पर टिकी हुई हैं। दर्शक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर इसकी टिकट बुक कर सकते हैं।

‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘टॉक्सिक’ की बात करें तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है और 8 अगस्त को ही फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें यश जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की भी झलक देखने को मिलती है, जो इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है।

कियारा ने की यश की तारीफ
हाल ही में चेन्नई में मेकर्स ने ‘टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ का प्री-रिलीज इवेंट रखा, जहां कियारा आडवाणी ने खुलकर यश और गीतू मोहनदास की तारीफ की। कियारा ने इस दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर यश और गीतू मोहनदास के रिएक्शन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि, यश और गीतू ऐसे पहले दो लोग थे, जिन्हें उन्होंने अपने परिवार के बाद प्रेग्नेंसी की खबर दी थी और ये खबर सुनते ही दोनों इतने खुश हो गए कि इनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने बिना किसी चिंता के कियारा का साथ दिया और उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

WTC Points Table में मचेगा तहलका, टीम इंडिया के जीतते ही होगा भयंकर उलटफेर

WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक ता​लिका में आने...