मथुरा में 11 हजार वोल्ट की लाइन टूटी, युवक की गई जान

Date:

यूपी के मथुरा में बिजली का तार टूटकर गिर गया, इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इसको लेकर पूरे गांव में शोक है। साथ ही बिजली विभाग के खिलाफ भी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 11 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन बिजली की लाइन टूटकर नीचे गिर गई। लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिजली विभाग के खिलाफ भी लोगों में रोष है।

मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उत्तर प्रदेश के मथुरा के जमुनापार क्षेत्र में तैयापुर स्थित पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी की हाई-टेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। उसी समय वहां मौजूद विनीत उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी लेकर तकनीकी जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बिजली विभाग के खिलाफ भी ग्रामीणों में आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र की कई बिजली लाइनें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद उनका रखरखाव नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लाइनों की मरम्मत कराई जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।
बिजली के तारों की मरम्मत कराए जाने की मांग
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही पूरे क्षेत्र की जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल जांच और मरम्मत कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और बिजली विभाग भी हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना...

ODI World Cup 2027 में आठ टीमों की एंट्री, दो बार की चैंपियन टीम पर बाहर होने का खतरा

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन को...