कपसेठी में बराफात का जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस की कड़ी निगरानी में निकला जुलूस

Date:

वाराणसी। कपसेठी थाना क्षेत्र के चौकिया इलाके में बुधवार 26 अगस्त 2026 को बारह रबी अव्वल के अवसर पर बराफात का जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस में इस्लामिया कमेटी कपसेठी चौकिया के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार नमाज ए जोहर के बाद इस्लामिया कमेटी कपसेठी चौकिया की ओर से बराफात का जुलूस निकाला गया। जुलूस की अध्यक्षता ताहिर अंसारी ने की, जबकि समापन की जिम्मेदारी फिरोज अंसारी ने संभाली। कमेटी के सदस्य आफताब आलम, इलियास, नन्हें खलीफा सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण जुलूस में शामिल रहे।

जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क रहा। थाना कपसेठी के थानाध्यक्ष श्री विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक शशांक राय, उप निरीक्षक मनीष कुमार रावत, जयशंकर सिंह, मेघा सोलंकी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र यादव,जोहर लाल हेड कांस्टेबल महिला कांस्टेबल अंजू भारती समेत पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। पुलिस टीम ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी।

पुलिस की मौजूदगी और प्रशासन की सतर्क निगरानी के बीच जुलूस अपने निर्धारित मार्ग से शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस के सकुशल संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

बराफात के मौके पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती से लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा नजर आया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की।

थानाध्यक्ष कपसेठी श्री विकास कुमार मौर्य ने पुलिस टीम के साथ पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था पर नजर रखी। प्रशासन और आयोजक कमेटी के बीच बेहतर समन्वय के चलते धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related