Gen Z को साधने की तैयारी में BJP, बनाई गई स्पेशल टीम; जानें कौन-कौन होगा शामिल और क्या होगा काम?

Date:

भारतीय जनता पार्टी का ध्यान पर Gen Z वोटर को साधने पर केंद्रित है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने Gen Z वोटरों तक अपनी आउटरीच बढ़ाने के लिए टीम का गठन किया है।
नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक, BJP ने Gen Z के बीच आउटरीच बढ़ाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, विनोद तावड़े, हर्ष सांघवी और ओ.पी. चौधरी समेत कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, यह टीम Gen Z यानी युवा वर्ग के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए जल्द ही विशेष आउटरीच कार्यक्रम शुरू करेगी। बीजेपी की इस टीम का फोकस युवाओं से सीधे संवाद, उनकी अपेक्षाओं और मुद्दों को समझने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा से उन्हें जोड़ने पर रहेगा।
टीम में कौन-कौन होगा?
नितिन नवीन
स्मृति ईरानी
विनोद तावड़े
हर्ष सांघवी
ओ.पी. चौधरी
नितिन नवीन ने दिया ‘नेशन फर्स्ट’ का मंत्र
बता दें कि इससे पहले शनिवार को बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक बुलाई गई थी, जो कि अब संपन्न हो गई है। इस बैठक में नए पदाधिकारियों के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों को भी बुलाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बैठक में पदाधिकारियों से युवाओं के साथ अधिक से अधिक संवाद और आउटरीच बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में संयम और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरूरी है और विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर दिया जाना चाहिए। नितिन नवीन ने सभी पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहते हुए ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ काम करने का आह्वान किया। बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया।

BJP की आखिरी बैठक में शामिल होंगे PM मोदी
वहीं आज शाम होने वाली बीजेपी की अंतिम बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। बैठक में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के संगठन मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। बैठक में मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी नेताओं को संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को लेकर अहम दिशा-निर्देश दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बस्तर मुन्ने के तहत शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करें : कमिश्नर श्री डोमन सिंह

बस्तर कमिश्नर ने बीजापुर जिले की समीक्षा बैठक लेकर...

वैभव सूर्यवंशी के लिए द्रविड़ का गुरुमंत्र, कहा- IPL के साथ रेड-बॉल फॉर्मेट पर भी करें फोकस

वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अब तक व्हाइट बॉल क्रिकेट...