3 डिग्री लुढ़कने जा रहा पारा, सर्दी से जमेगी ”कुल्फी”! पढ़ें आपके इलाके में कितनी बढ़ने वाली है ठंड

Date:

अगले कुछ दिन मौसम में तेजी से बदलाव होगा और कुछ इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानमान जारी किया है।

नई दिल्ली: नवंबर बीतने के साथ ही सर्दी अपना असर दिखाने लगी है। लोग स्वेटर, जैकेट और सुबह के वक्त कैप पहनने तक को मजबूर हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने तापमान में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि देश के किस इलाके में तापमान कितना बदलने वाला है। लोगों के लिए सर्दी कितनी बड़ी परेशानी बनने वाली है। इसके अलावा, मलक्का स्ट्रेट और उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर चक्रवाती तूफान “सेन्यार” की वजह के भारत के किन राज्यों में बारिश होगी और कहां तेज हवाएं चलने वाली हैं, इस खबर में विस्तार से पढ़िए।

उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में कितना गिरेगा तापमान?
बता दें कि नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं, वेस्ट इंडिया में अगले 2 दिनों में मिनिमम टेंपरेचर में कोई अहम बदलाव नहीं होने की संभावना है। उसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है।

पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
इसके अलावा, ईस्ट इंडिया में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान नहीं बदलेगा। फिर अगले 3 दिन में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव होने की संभावना नहीं है।

एमपी-छत्तीसगढ़ के मौसम में होगा बदलाव
वहीं, एमपी और विदर्भ में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव नहीं होगा। उसके बाद मिनिमम टेंपरेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। उसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई अहम बदलाव होने की संभावना नहीं है। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में अगले 5 दिन में मिनिमम टेंपरेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

साइक्लोन “सेन्यार” का भारत पर असर
बारिश की बात करें तो मलक्का स्ट्रेट और उतर-पूर्वी इंडोनेशिया के ऊपर साइक्लोन “सेन्यार” बना हुआ है। इसके प्रभाव से, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कुछ जगहों पर 26-27 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके बाद 28 और 29 नवंबर, 2025 को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related