ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा, नाले में गिरा ट्रक, शरीर में सरिया घुसने से चालक की दर्दनाक मौत

Date:

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में 21 जुलाई सुबह छह बजे भीषण हादसा हुआ। गाजियाबाद से दादरी जा रहा सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में 21 जुलाई को सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। छपरौला के पास जीटी रोड पर सरिया से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। यह दुर्घटना सुबह करीब छह बजे उस समय हुई जब ट्रक गाजियाबाद से दादरी की तरफ जा रहा था। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल मच गया है।

क्या है पूरा मामला?
थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता के अनुसार, सड़क पर चलते समय ट्रक चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद ट्रक सबसे पहले सड़क किनारे लगे एक बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराया और फिर सीधे गहरे नाले में जा गिरा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक में पीछे लदा भारी सरिया केबिन को चीरता हुआ आगे निकल आया। जैसे ही ट्रक नाले में गिरा, केबिन के अंदर से सरिया चालक के शरीर के आर-पार हो गया। गंभीर चोटें लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि सुबह के वक्त चालक को अचानक झपकी आ गई होगी, जिसके कारण वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और यह भयानक हादसा हो गया।
दो घंटे के मशक्कत के बाद निकाला गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही बादलपुर थाने की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नाले में गिरे ट्रक और फंसे हुए शव को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकाला जा सका। मृतक चालक की पहचान बुलंदशहर के रहने वाले 28 वर्षीय आमिर के रूप में हुई है।

हादसे की वजह से लगा लंबा ट्रैफिक जैम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है। इस हादसे की वजह से जीटी रोड पर कुछ समय के लिए गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक जैम लग गया। हालांकि, पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क और नाले से हटाकर रास्ते को पूरी तरह साफ कराया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था फिर से सामान्य हो सकी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शराब ठेके के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका; पुलिस ने शुरू की जांच

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर थाना...

ODI World Cup 2027 में आठ टीमों की एंट्री, दो बार की चैंपियन टीम पर बाहर होने का खतरा

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा, लेकिन को...