पति छोड़कर फरार, फैक्ट्री में काम करते वक्त कटी महिला की उंगली; तीन बच्चों के साथ दर-दर भटक रही पूनम ने मांगी मदद

Date:

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना शहर से एक महिला की दर्दभरी कहानी सामने आई है, जहां तीन बच्चों की मां पूनम अपने पति द्वारा छोड़ दिए जाने और आर्थिक तंगी से जूझ रही है। मूल रूप से बिहार के हाजीपुर की रहने वाली पूनम का आरोप है कि उनके पति प्रदीप उर्फ शत्रु पिछले करीब तीन महीनों से उन्हें और बच्चों को छोड़कर फरार हैं। महिला का कहना है कि अब वह गंभीर आर्थिक संकट में हैं और बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है।

पूनम ने बताया कि उनके माता-पिता नहीं हैं और वह लंबे समय से अपनी बहन के साथ लुधियाना में सब्जी मंडी के पास रह रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात सीतापुर निवासी प्रदीप उर्फ शत्रु से हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने और बाद में शादी हो गई। शादी के बाद उनके तीन बच्चे हुए, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। शुरुआत में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन धीरे-धीरे पारिवारिक हालात बिगड़ते गए।

महिला का आरोप है कि प्रदीप उर्फ शत्रु करीब तीन महीने पहले उन्हें बच्चों समेत छोड़कर चला गया। पूनम के अनुसार वह एक कंपनी में काम करके जैसे-तैसे घर चला रही थीं, लेकिन कुछ समय पहले फैक्ट्री में प्रेस मशीन पर काम करते दौरान उनकी एक उंगली कट गई। हादसे के बाद वह काम करने में असमर्थ हो गईं और परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह टूट गई।

पूनम का कहना है कि जब वह दूसरे लोगों के मोबाइल नंबर से अपने पति से संपर्क करती हैं तो वह बेहद बेरुखी से जवाब देता है। महिला के मुताबिक प्रदीप ने यहां तक कह दिया कि “चाहे मरो या जियो, हमें कोई मतलब नहीं।” इस व्यवहार से पूनम मानसिक रूप से भी टूट चुकी हैं। उनका कहना है कि बच्चों की जिम्मेदारी सिर्फ मां की नहीं, बल्कि पिता की भी होती है और प्रदीप अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं।

पीड़िता ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि उनके बच्चों के future को देखते हुए प्रदीप उर्फ शत्रु पर आर्थिक सहायता देने का दबाव बनाया जाए। पूनम चाहती हैं कि उन्हें और उनके बच्चों को न्याय मिले ताकि वह सम्मान के साथ जीवन जी सकें। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह परिवार छोड़कर भाग जाने के मामलों में प्रशासन और सामाजिक संगठनों को आगे आकर पीड़ित महिलाओं की मदद करनी चाहिए।

फिलहाल पूनम अपने बच्चों के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रही हैं और प्रशासन से सहायता की उम्मीद लगाए बैठी हैं।

Ludhiana
Hajipur
Sitapur

LudhianaNews
BiharNews
WomenEmpowerment
SingleMother
BreakingNews
GroundReport
HindiNews
FamilyDispute
EconomicCrisis
JusticeForWomen
PunjabNews
ViralNews
SocialIssue

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

हरियाणा में बिजली कनेक्शन का सपना टूटा, आवेदन रद्द होने से परिवार परेशान

अंबाला जिले के चौरमस्तपुर क्षेत्र से एक ऐसा मामला...

सुलतानपुर में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, ग्राम प्रधान और पुलिस पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप

सुलतानपुर। जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के कौड़ियावा गांव...