लुधियाना से दो बच्चों की मां लापता, 4 वर्षीय बेटे को साथ लेकर नकदी और गहने लेकर हुई फरार

Date:

लखीमपुर खीरी।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पंचगांव थाना क्षेत्र के रहने वाले छोटेलाल की पत्नी पूनम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पूनम की उम्र लगभग 26 वर्ष है और उनकी शादी करीब 9 वर्ष पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, जिनमें एक की उम्र 6 वर्ष और दूसरे की उम्र 4 वर्ष है।

परिवार के अनुसार, छोटेलाल रोजगार के सिलसिले में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पंजाब के लुधियाना में रह रहे थे। इसी दौरान 20 जून को पूनम अचानक घर से गायब हो गईं। आरोप है कि वह घर में रखे नकदी और सोने-चांदी के गहने अपने साथ ले गईं। इतना ही नहीं, वह अपने 4 वर्षीय बेटे को भी अपने साथ लेकर चली गईं, जबकि बड़ा बेटा परिवार के पास ही है।

छोटेलाल ने बताया कि पत्नी के अचानक लापता होने के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के बाद से परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, पूनम का मायका बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबर्ष जमुआ, बिशुनपुर गांव में है। उनके पिता का नाम रंजन मांझी बताया गया है। परिवार का कहना है कि वहां भी संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।

पीड़ित पति छोटेलाल ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को पूनम और उनके साथ मौजूद 4 वर्षीय बच्चे के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल स्थानीय पुलिस या परिवार को सूचित करें, ताकि मां-बेटे को सुरक्षित वापस लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related