रास्ते के विवाद में पड़ोसी पर मारपीट का आरोप, मां-बेटे घायल, थाने में शिकायत

Date:

उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित चन्दनलाल निवासी सोहरामऊ ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राजू और उसके साथियों द्वारा लंबे समय से रास्ते को लेकर विवाद किया जा रहा था। पीड़ित का कहना है कि घटना के दिन शाम के समय वह अपने घर के पास मौजूद था, तभी रास्ते से हटने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है कि पड़ोसी पक्ष ने चन्दनलाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब आरोपियों ने उनकी मां को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की गई।

घटना के बाद घायल हालत में पीड़ित और उसकी मां घर पहुंचे, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं, जिससे परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी से यह भी पता चला है कि यहां चरस गांजे का काम करते हैं और इन लोगों की दुकान है चरस गांजे की

इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते के छोटे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और समय रहते प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करता तो मामला और गंभीर हो सकता था।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गोरखपुर जिले के गोला क्षेत्र से वाहन चोरी का मामला सामने आया है,

जहां वार्ड नंबर 04 निवासी श्यामसुंदर चौरसिया ने अपनी...