नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद

Date:

नेपाल में तबाही के बाद PM मोदी की बालेन शाह से बात, भारत जल्द से जल्द भेजने जा रहा है मदद
नेपाल और चीन के बॉर्डर इलाकों में आज आई अचानक भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। इस बाढ़ में अब तक 22 लोगों की मौत कंफर्म हो चुकी है। वहीं, करीब 300 विदेश टूरिस्ट लापता हो गए हैं जिनमें कम से कम 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा 90 से ज्यादा नेपाली नागरिक भी बाढ़ की चपेट में आने के बाद लापता हैं। नेपाल में आई इस तबाही के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बातचीत की है। पीएम मोदी ने नेपाली पीएम मदद का भरोसा दिया है।
पीएम मोदी ने शोक जताया
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात की और नेपाल में बाढ़ से हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लिए हर संभव मानवीय और राहत सहायता देने का भी आश्वासन दिया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भारत जल्द से जल्द नेपाल को राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही
आपको बता दें कि नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण सबसे ज्यादा तबाही भोटेकोशी नदी के किनारे बसे इलाकों में हुई है। उत्तरी रसुवा में बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के चार जवान अचानक आई बाढ़ के बाद लापता बताए जा रहे हैं। इस सैलाब की वजह से वहां जितनी कारें और इमारतें थीं, वह सब बह गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

FD पर सीनियर सिटीजन को मिलेगा 7.20% तक का रिटर्न, HDFC और फेडरल बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाईं

एचडीएफसी बैंक इसके अलावा, फेडरल बैंक ने भी सीनियर...

जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा

जसप्रीत बुमराह अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर...