मुख्यमंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से सौजन्य भेंट

Date:

प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लोक कल्याण मार्ग स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश के विकास से संबंधित मुद्दे पर चर्चा की और प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री द्वय राजेन्द्र शुक्ला एवं जगदीश देवड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसके बाद केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शुभकामनाएं दीं और आशा प्रकट की कि प्रदेश की नई सरकार विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगी और जनकल्याण का नया अध्याय लिखेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी उनके निवास पर भेंट की। केंद्रीय मंत्री सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को शुभकामनाएं देते हुए नए नेतृत्व द्वारा प्रदेश को विकास की नई बुलंदियों पर ले जाने की उम्मीद जताई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर उनके मंत्रालयों में प्रदेश से जुड़े लंबित विषयों पर सहयोग मांगा। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सेवा, सुशासन, जन-कल्याण और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय संचार, रेल एवं इलेक्ट्रानिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से उनके कार्यालय रेल भवन में मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से भी उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पदभार ग्रहण करने के उपरान्त केंद्रीय मंत्रियों से ये पहली मुलाकात थीं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला भी उपथित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जगदीशपुर में किराना दुकान में आगजनी और चोरी, ताला काटकर एक लाख नकद लूटे; छत डैमेज, पुलिस मौन

जगदीशपुर, भोजपुर (संवाददाता)। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में...

गाजियाबाद में 14 वर्षीय छात्र लापता, नौ माह बाद भी नहीं लगा सुराग, पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के थाना कौशाम्बी इलाके से...

जिला जेल सिंगरौली में एक और कैदी की मौत – ट्रामा सेंटर अस्पताल से [लाइव]

दुखद। चिंताजनक। शर्मनाक। जिला जेल सिंगरौली में बंद एक और...

मोरनी हिल्स: पीएचसी में सरपंचों ने टीबी मरीजों को लिया गोद, पोषण सहायता का संकल्प

मोरनी हिल्स, 6 फरवरी 2026 — प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...