मोरनी खंड की सबसे बड़ी पंचायत मांधना गांव के ठाठर वास में गली पर बचाव दीवार का निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वर्षों से चली आ रही गंभीर समस्या का समाधान होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है।
मांधना के सरपंच पंचपाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गली से होकर गुजरना ग्रामीणों के लिए हमेशा जोखिम भरा रहता था। बरसात के मौसम में सड़क कमजोर हो जाती थी, कटाव बढ़ जाता था और हादसों का डर बना रहता था। कई बार फिसलन और रास्ता क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को जान-माल का खतरा झेलना पड़ता था।
अब बचाव दीवार के निर्माण से रास्ता सुरक्षित हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन आसान और सुरक्षित हो सकेगा। ठाठर वास के ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए सरपंच पंचपाल शर्मा एवं संबंधित विभाग का आभार व्यक्त किया।
आभार जताने वालों में रवि, रिंकू शर्मा, गुरनाम, कुलदीप, विपिन, मेहर चंद, सूरजन शर्मा, पवन, प्रेम, उर्बी दत्त सहित अनेक ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह बचाव दीवार न केवल सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्र की सुविधा और विकास की दिशा में भी एक सराहनीय कदम
ई खबर मीडिया के लिए हरियाणा स्टेट हेड देव दर्शन शर्मा की रिपोर्ट


