जिला कलेक्टर 8 जनवरी को ग्राम पंचायत मण्डला चारण में करेंगे रात्रि चौपाल

Date:

इ खबर रिपोर्टर – मोइनुद्दीन कुरैशी
चित्तौड़गढ़, 7 जनवरी।

जनसुनवाई एवं आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में निम्बाहेड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मण्डला चारण में 8 जनवरी (गुरुवार) को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू-अभिलेख) रामचंद्र खटीक ने बताया कि रात्रि चौपाल में जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणजन अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें सीधे जिला कलेक्टर के समक्ष रख सकेंगे

उन्होंने बताया कि रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को अपने ही गांव में प्रशासन से सीधा संवाद उपलब्ध कराना है। चौपाल में राजस्व, बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी।

कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रात्रि चौपाल का लाभ उठाएं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘जिंदगी भर साथ’ का झांसा देकर छोड़ गया प्रेमी, तीन बेटियों के साथ दर-दर भटक रही विधवा मां

आगरा/जगनेर। आगरा जिले के थाना जगनेर क्षेत्र में भरोसे के...