यूपी में सरकार बनने पर सपा महिलाओं को 40 हजार रुपये देगी, हर साल बढ़ेगी पेंशन, छात्राओं को मिलेगा लैपटॉप

Date:

यूपी चुनाव से पहले सपा ने किया स्त्री सम्मान सम्रद्धि योजना का ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये
लखनऊः यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने स्त्री सम्मान सम्रद्धि योजना का एलान किया है। सपा सरकार आने पर वयस्क स्त्रियों को 40 हज़ार पेंशन दी जाएगी। हर साल पेंशन बढ़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिना आधी आबादी के तरक्की अधूरी है। सपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं होगा। स्त्री समृद्धि सम्मान योजना आधी आबादी की पूरी आज़ादी का संकल्प है।
छात्राओं को लैपटॉप मिलेगा

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए समर्पित एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। इंटर पास करने वाली हर छात्राओं को लैपटॉप दिया जाएगा। वहीं मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि स्त्री का सम्मान समाज में हमेशा होना चाहिए। इस योजना में हम महिलाओं को 40 हजार रुपये हर साल देंगे। इसमें हर साल बढ़ोतरी भी होती रहेगी।

अखिलेश ने बीजेपी पर साधा निशाना

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कुछ नहीं समझते वो भी टेबलेट बांटने की बात कर रहे हैं। बीजेपी के लिए नारी सिर्फ नारा बन कर रह गई है। बीजेपी से मांग है कि वो महिला आरक्षण अगले विधानसभा चुनाव में लागू करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related