पत्नी दो बच्चों को लेकर तांत्रिक संग फरार, पति दर-दर भटकने को मजबूर, पति ने कहा आरपार का फैसला हो।

Date:

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है, जहां एक पति अपनी पत्नी की बेवफाई और कानूनी पेच में फंसकर न्याय के लिए भटक रहा है। मामला जलालपुर थाना क्षेत्र के ताई गांव का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार पाल (35 वर्ष) की शादी वर्ष 2010 में मीरा देवी (27 वर्ष) के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए, लेकिन पारिवारिक जीवन में उस समय भूचाल आ गया जब दो साल पहले मीरा देवी अचानक दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है। मीरा देवी अपने मायके से बृजेंद्र पाल नामक व्यक्ति के साथ चली गई है जिसे स्थानीय लोग तांत्रिक बताते हैं और वह बंडवा गांव का निवासी है। उस समय भी मामला चर्चा में आया था, लेकिन किसी तरह स्थिति संभाली गई थी।

अब एक बार फिर वही घटना दोहराई गई है। आरोप है कि मीरा देवी (तीर्थपुरा महोबा जिले में मायका है) अभी भी उसी व्यक्ति के साथ रह रही है और अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई है। पति विनोद कुमार पाल का कहना है कि उसकी पत्नी न तो वापस आना चाहती है और न ही तलाक देने को तैयार है।

विनोद का आरोप है कि पत्नी ने उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को पूरी तरह खत्म कर दिया है। वह कहता है कि “अब गांव में मुंह दिखाने लायक नहीं बचा हूं। पत्नी किसी और के साथ रह रही है, लेकिन न तो रिश्ता खत्म कर रही है और न ही मुझे आगे बढ़ने दे रही है।”

पीड़ित पति का कहना है कि उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उसे निराशा ही हाथ लगी। अब वह चाहता है कि उसे कानूनी रूप से तलाक मिले ताकि वह अपने जीवन की नई शुरुआत कर सके।

वहीं, इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित दो मासूम बच्चे हैं, जो इस विवाद के बीच फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित को न्याय दिलाना चाहिए।

फिलहाल मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और अब देखना यह होगा कि पीड़ित पति को न्याय कब और कैसे मिल पाता है।

स्थानीय संवाददाता ई खबर मीडिया की रिपोर्ट

#HamirpurNews #UPCrime #FamilyDispute #BreakingNews #HindiNews #ViralNews #DomesticIssue #LegalFight #JusticeForHusband #MarriageCrisis
#TrendingNow #IndianSociety #RelationshipIssue #CrimeStory #UPPolice #NewsUpdate #SocialIssue #RealStory #ViralCase #HindiSamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...