9 बिस्सा जमीन में से एक बिस्सा पर जबरन कब्जे का आरोप, नींव खोदकर निर्माण शुरू; विरोध करने पर मारपीट का दावा, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Date:

धौलपुर। राजस्थान के धौलपुर जिले में जमीन विवाद का एक मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित चंद्रभान सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी रजिस्ट्रीशुदा करीब 6 बिस्सा जमीन पर पड़ोसी द्वारा जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और धमकी दी जाती है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी उन्होंने लगाया है।

धौलपुर जिले के जहानपुर, मढ़ा भाऊ निवासी चंद्रभान सिंह का कहना है कि संबंधित जमीन उनके नाम पर विधिवत रजिस्टर्ड है। आरोप है कि उनके पड़ोसी चरम सिंह के पास भी उनकी पांच बिस्सा जमीन है, लेकिन इसके बावजूद वह कथित रूप से उनकी जमीन पर भी कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित का दावा है कि विवादित भूमि पर बिना अनुमति के बिना अच्छे बिस्सा जमीन पर नींव खोदकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और बीते 15 जुलाई 2026 से लगातार दिन-रात काम कराया जा रहा है।

चंद्रभान सिंह के अनुसार, जब उन्होंने निर्माण कार्य का विरोध किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और मारपीट की गई। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे उनका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर है।

पीड़ित का आरोप है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो उनकी जमीन पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे उन्हें अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जमीन का सीमांकन कराए, राजस्व अभिलेखों की जांच करे और वास्तविक स्थिति स्पष्ट कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करे।

चंद्रभान सिंह ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और प्रशासन पर पूरा भरोसा है। वह केवल निष्पक्ष जांच और अपनी वैध भूमि की सुरक्षा चाहते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related