तीन महीने से नाली गटर की समस्या, गंदे पानी और बदबू से परेशान यूसुफ नगर के लोग, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा

Date:

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के यूसुफ नगर बगिया मऊ इलाके में पिछले करीब तीन महीनों से नाली और गटर की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से गंदा पानी जमा होने और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल है। जलभराव और गंदगी के चलते लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों के मुताबिक नालियों में गंदगी जमा होने के कारण गटर का पानी आसपास फैल रहा है। इससे पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है। गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

लोगों का कहना है कि समस्या कई दिनों की नहीं बल्कि करीब तीन महीने से चली आ रही है। इसके बावजूद जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद न तो क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और न ही संबंधित जिम्मेदार इस समस्या पर गंभीरता दिखा रहे हैं।

गंदगी और बदबू के बीच रहने को मजबूर स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालियों की सफाई और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नालियों की सफाई, गटर की व्यवस्था दुरुस्त कराने और जमा गंदे पानी की निकासी कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि साफ-सफाई की व्यवस्था जल्द ठीक नहीं हुई तो मच्छरों और गंदगी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

अब देखना यह है कि करीब तीन महीने से चली आ रही इस समस्या पर जिम्मेदार विभाग कब तक कार्रवाई करता है और यूसुफ नगर के लोगों को गंदगी, बदबू और जलभराव से कब राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

WTC Points Table में मचेगा तहलका, टीम इंडिया के जीतते ही होगा भयंकर उलटफेर

WTC यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक ता​लिका में आने...