दिल्ली के बदरपुर हाईवे से बुजुर्ग चुटो माहतो लापता, एक साल से तलाश जारी, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील

Date:

जयपुर। दिल्ली के बदरपुर हाईवे से करीब एक साल पहले लापता हुए बुजुर्ग चुटो माहतो की तलाश अब भी जारी है। परिजन और परिचित उनकी सकुशल वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। बताया गया है कि चुटो माहतो शनिवार 5 जुलाई 2025 को बदरपुर हाईवे दिल्ली से अचानक लापता हो गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों के मुताबिक लापता बुजुर्ग चुटो माहतो की उम्र अधिक है। उनकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच बताई गई है और रंग गेहूंआ है। लापता होने के समय उन्होंने सफेद कुर्ता और धोती पहन रखी थी। उनके पास गमछा भी था। चुटो माहतो भोजपुरी और हिंदी भाषा में बातचीत करते हैं।

परिजनों ने बताया कि चुटो माहतो मूल रूप से गांव जोगीडीह थाना सतगावां जिला कोडरमा झारखंड के रहने वाले हैं। उनका संबंध राजस्थान के रेनवाल फागी सांगानेर जयपुर क्षेत्र से भी बताया गया है। लापता होने के बाद से परिवार के लोग उनकी तलाश में परेशान हैं और लगातार उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को चुटो माहतो दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। परिवार को उम्मीद है कि किसी जागरूक व्यक्ति की सूचना से बुजुर्ग का पता लगाया जा सकेगा और उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा सकेगा।

लापता बुजुर्ग की पहचान

नाम चुटो माहतो

कद करीब 5 फीट 5 इंच

रंग गेहूंआ

पहनावा सफेद कुर्ता और धोती

अन्य पहचान साथ में गमछा

भाषा भोजपुरी और हिंदी

मूल पता गांव जोगीडीह थाना सतगावां जिला कोडरमा झारखंड

लापता होने का स्थान बदरपुर हाईवे दिल्ली

लापता होने की तारीख शनिवार 5 जुलाई 2025

सूचना मिलने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

8741019121

8905787711

9384272310

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

संन्यास के बाद सचिन तेंदुलकर का आया था पहला फोन, अजिंक्य रहाणे का बड़ा खुलासा

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपने संन्यास...

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में महसूस किए गए झटके; 79 की मौत

पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को भूकंप के जोरदार झटके...