हाथरस में महिला ने ससुराल पक्ष पर जेवर और नकदी हड़पने का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

Date:

सादाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर बहला फुसलाकर शादी करने, मायके से लाए गए जेवर और नकदी हड़पने तथा बाद में घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता रोशनी पुत्री कल्याण सिंह निवासी सादाबाद, हाथरस ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई और अपना सामान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

पीड़िता के अनुसार करीब आठ माह पहले वह अपने मायके से भाभी के जेवर और चांदी के सामान के साथ लगभग दस हजार रुपये नकद लेकर आई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ विश्वास में लेकर उसके परिवार से संबंधित दस्तावेज तैयार कर लिए और बाद में उसके मायके से आने वाली रकम तथा जेवर पर कब्जा कर लिया।

महिला का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे उसके ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। उसने बताया कि उसकी मां के जेवर करीब 500 ग्राम चांदी के थे और लगभग दस हजार रुपये की नकदी भी थी, जिसे वापस करने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद जेवर और रुपये वापस नहीं किए गए।

पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में उसने पहले भी थाना सादाबाद में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि उस समय संबंधित लोगों ने दो माह के भीतर दस हजार रुपये और करीब 500 ग्राम चांदी वापस करने का वादा किया था, लेकिन बाद में कथित तौर पर वादे से मुकर गए।

रोशनी ने अपने प्रार्थना पत्र में गोपाल तथा उसके पिता दामोदर उपाध्याय और भाई समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कराने की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने सामान और अधिकारों के लिए लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रही है।

महिला ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कथित तौर पर हड़पे गए जेवर और नकदी वापस दिलाने तथा दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अस्पताल से हथकड़ी निकाल भाग निकला कैदी, 4 घंटे बाद मुर्गी बाजार में पकड़ा गया

हमीदिया अस्पताल लाया गया कैदी हथकड़ी निकाल जेल प्रहरी...