सुल्तानपुर में सच्चे प्यार की मिसाल बनी अनोखी शादी, दोनों हाथ गंवा चुके युवक का प्रेमिका ने थामा हाथ, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Date:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के काकरवरपुर गांव से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है। बचपन से एक-दूसरे को चाहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने तमाम मुश्किलों और पारिवारिक विरोध के बावजूद शादी कर अपने रिश्ते को नया मुकाम दिया। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे सच्चे प्रेम की मिसाल बताते हुए नवदंपति को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और समय के साथ दोनों के बीच गहरा प्रेम हो गया। इसी दौरान एक हादसे में युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसके दोनों हाथ चले गए। इस दर्दनाक घटना के बाद भी युवती का प्रेम कम नहीं हुआ। उसने हर परिस्थिति में युवक का साथ निभाने का फैसला किया और अपने रिश्ते को टूटने नहीं दिया।

बताया जा रहा है कि जब दोनों ने शादी का निर्णय लिया तो युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद युवती ने अपने परिवार की इच्छा के विपरीत जाकर अपने प्रेमी का साथ चुना। आखिरकार करीब 22 वर्ष की आयु में युवक और युवती ने सुल्तानपुर स्थित पापड़ धाम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया।

शादी के दौरान मौजूद लोगों ने इस भावुक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। इसके बाद विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले हजारों लोग नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे सच्चे प्रेम, समर्पण और विश्वास का उदाहरण बताया, जबकि अनेक सोशल मीडिया यूजर्स ने युवती के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि सच्चा प्यार किसी की शारीरिक स्थिति नहीं, बल्कि उसके दिल और इंसानियत को देखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पूछताछ के बाद उदयनिधि स्टालिन को रिहा करें, मद्रास हाईकोर्ट का निर्देश

मद्रास हाईकोर्ट ने उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के बाद...