थाना थाना बीजापुर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़)

Date:

दिनांक : 02 सितम्बर 2026

🔳 मोबाइल दुकान से मोबाइल एवं मोटर गैरेज से मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का खुलासा

🔳 त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी गिरफ्तार

🔳 चोरी किए गए मोबाइल एवं मोटरसाइकिल सहित करीब 05 लाख का मशरूका बरामद

🔳 पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार रमन कुमार झा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बीजापुर श्री अभिषेक केसरी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बीजापुर शदुर्गेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना बीजापुर पुलिस एवं साइबर सेल टीम द्वारा मोबाइल चोरी एवं मोटर साइकिल चोरी के दो मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

🔳 मोबाइल दुकान से 09 मोबाइल चोरी
प्रार्थी रोशन गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता, उम्र 21 वर्ष, निवासी राउतपारा बीजापुर, थाना बीजापुर, जिला बीजापुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी मोबाइल दुकान मोबाइल जोन, बीजापुर से दिनांक 26.08.2026 एवं 27.08.2026 की दरम्यानी रात दुकान में रखे 09 नग मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं । रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा चोरी गए मोबाइल एवं आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।

🔳 मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी आरोपी की संलिप्तता
इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में प्रार्थी महेन्द्र कुमार निर्मलकर पिता श्री लखन लाल निर्मलकर, उम्र 36 वर्ष, निवासी बिलासपुर, हाल आवापल्ली, जिला बीजापुर द्वारा थाना कोतवाली बीजापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 05.11.2025 को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बजाज पल्सर क्रमांक CG10BV5485 को काल भैरव आकांक्षा ऑटोमोबाइल गैरेज, बीजापुर में खड़ा किया था, जहां से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई थी । पुलिस द्वारा उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 78/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा मोटरसाइकिल की तलाश की जा रही थी ।

🔳 तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान थाना कोतवाली बीजापुर पुलिस एवं साइबर सेल बीजापुर द्वारा घटना से संबंधित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर तकनीकी सहायता से आरोपी की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई ।
पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा मोबाइल एवं मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आरोपी के स्वीकारोक्ति एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

🔳 गिरफ्तार आरोपी लखन समतुल पिता रामलाल समतुल, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कोटेर (डोंगरीपारा), थाना बीजापुर, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़) । पुलिस द्वारा प्रकरण में चोरी गए मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल सहित करीब 05 लाख कीमत का मशरूका बरामद किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है।

🔳 बीजापुर पुलिस की अपील
बीजापुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने वाहनों एवं कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को दें। बीजापुर पुलिस अपराध की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related