जिला बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत ननियापुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से लापता हो गई है।

Date:

जिला बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत ननियापुर गांव से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ घर से लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार ननियापुर निवासी जयकुमार प्रसाद की पत्नी फूल कुमारी उम्र लगभग 24 वर्ष बीती रात करीब 12 बजे घर से कहीं चली गईं। बताया जा रहा है कि घटना के समय जयकुमार प्रसाद एक बारात में गए हुए थे और घर पर मौजूद नहीं थे।

परिजनों का कहना है कि महिला अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर गई हैं। परिवार का आरोप है कि वह काजीपुर निवासी सोनू कुमार नामक युवक के संपर्क में थीं और उनके उनके साथ रात 12:00 बजे भाग गई है और घर से ₹50000 नगद भी लेकर भागी हैं घटना के बाद परिवार में चिंता और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

जयकुमार प्रसाद ने बताया है कि जब वह बारात से वापस लौटे तो घर का माहौल बदला हुआ मिला और पत्नी तथा दोनों बच्चे घर पर नहीं थे। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

परिजनों ने स्थानीय थाना में सूचना देने की तैयारी शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में भी तलाश जारी है। परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि फूल कुमारी और उनके बच्चों के संबंध में किसी को कोई जानकारी मिले तो तुरंत इस मोबाइल नंबर 9942859166 पर संपर्क करें।

फिलहाल परिवार अपने स्तर पर लगातार खोजबीन में जुटा हुआ है और सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बांदा में उभरता पत्रकार: करन तिवारी की जमीनी रिपोर्टिंग ने दिलाई नई पहचान

बांदा। जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र से एक उभरता...

काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद पीएम मोदी वाराणसी...